Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sarhul Weather Forecast: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में धूमधाम से मना सरहुल,पाहन ने इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का लगाया अनुमान
    Breaking News

    Sarhul Weather Forecast: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में धूमधाम से मना सरहुल,पाहन ने इस वर्ष सामान्य से कम बारिश का लगाया अनुमान

    News DeskBy News DeskApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi/Jamshedpur. जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में प्रकृति पर्व सरहुल का त्योहार धूमधाम से मनाया गया इस दौरान रांची में पाहन ने मंगलवार को सरना स्थल पर प्रकृति, पूर्वज और देवी देवताओं की पूजा की. सरना स्थल पर दो घड़े में रखे पानी का आकलन कर हातमा सरना समिति के पुरोहित (पाहन) जगलाल पाहन ने बताया कि इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. पूजा के बाद घड़े में रखे पानी से पाहन को स्नान कराया गया. थाली में उनके पैर धोये गये. इसके बाद पाहन ने बारिश की भविष्यवाणी की. पुजारी जगलाल पाहन ने बताया कि मौसम को देखते हुए कृषि कार्य शुरू करें. मौसम की भविष्यवाणी की परंपरा आदिकाल से चलती आ रही है. जब साइंस डेवलप नहीं हुआ था, उस समय आदिवासियों के पूर्वज प्रकृति के तौर तरीकों का आंकलन कर अनुमान लगाते थे कि मानसून कैसा रहेगा. यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है.

    सरहुल पर्व में तीन दिन का आयोजन

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    पाहन ने बताया कि सरहुल पर्व में तीन दिन का आयोजन होता है, जिसमें पहले दिन जनजातीय समाज के लोग उपवास रखते हैं. सुबह खेत एवं जलाशयों में जाकर केकड़ा एवं मछली पकड़ते हैं। पूजा के बाद रसोई में उसे सुरक्षित रख देते हैं. ऐसी मान्यता है कि फसल बोने के समय केकड़ा को गोबर पानी से धोया जाता है. इसके बाद उसी गोबर पानी से फसलों के बीज को भीगा कर खेतों में डाला जाता है. पाहन ने बताया कि पूर्वजों की ऐसी मान्यता है कि केकड़ा के 8-10 पैरों की तरह फसल में भी ढेर सारी जड़े निकलेंगी और बालियां भी खूब होंगी. अच्छी फसल होगी. उन्होंने बताया कि पहले धरती पर पानी ही पानी था। केकड़े ने मिट्टी बनाई और धरती वर्तमान स्वरूप में आयी. उन्होंने कहा कि कितना भी अकाल पड़ जाये, जहां केकड़ा होगा वहां संकेत है कि पानी जरूर होगा.

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pahan predicted less than normal rainfall this year Sarhul Weather Forecast: Sarhul was celebrated with great pomp in Jamshedpur and entire Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group