Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sarkari Job: नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये का शुल्क, मुख्य परीक्षा नि:शुल्क होगी
    Breaking News

    Sarkari Job: नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये का शुल्क, मुख्य परीक्षा नि:शुल्क होगी

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक समान 100 रुपये शुल्क की घोषणा की, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. कुमार ने कहा कि इस फैसले से सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों युवाओं को फायदा होगा.राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही यह फैसला लिया गया. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों के लिए सभी आयोगों द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के शुल्क में एकरूपता लाने और उम्मीदवारों को शुल्क में महत्वपूर्ण छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

    मुख्यमंत्री ने कहा, प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से केवल 100 रुपये शुल्क लेने के निर्देश दिए गए हैं. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. राज्य सरकार की नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाएं बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड आदि द्वारा आयोजित की जाती हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    कुमार ने कहा कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करना शुरू से ही उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है.
    उन्होंने कहा, ‘राज्य के युवाओं को अवसर प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं. अब, हमने युवाओं के हित में यह निर्णय लिया है.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    main examination will be free Sarkari Job: Fee of Rs 100 for preliminary examination of competitive examinations for jobs Sarkari Job: नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये का शुल्क मुख्य परीक्षा नि:शुल्क होगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group