Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sarkari JoB : यहां निकलेगी 12,000 पदों पर भर्ती, 20 साइबर पुलिस थाने भी खुलेंगे, हर थाने में ‘क्राइम सीन ऑफिसर’ के पद पर होगी बहाली
    Breaking News

    Sarkari JoB : यहां निकलेगी 12,000 पदों पर भर्ती, 20 साइबर पुलिस थाने भी खुलेंगे, हर थाने में ‘क्राइम सीन ऑफिसर’ के पद पर होगी बहाली

    News DeskBy News DeskApril 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuwneshwar.ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि उनकी सरकार गृह विभाग के 12,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्तियां करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन 20 साइबर पुलिस थाने स्थापित करने की भी योजना बना रहा है.

    माझी ने यह बात बुधवार रात नयी दिल्ली से लौटने के बाद यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन की मेजबानी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि शाह के साथ बैठक में राज्य में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई.

    माझी ने बताया कि बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा की गई, साथ ही उन्होंने शाह को बताया कि राज्य सरकार 20 साइबर पुलिस थाने स्थापित करने और हर पुलिस थाने में ‘क्राइम सीन ऑफिसर’ का पद सृजित करने की योजना बना रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    माझी ने कहा कि गृह मंत्री ने राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही गृह विभाग में 12,000 रिक्त पदों को भरेगी, जिससे राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने में मदद मिलेगी.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ओडिशा स्पेशल स्ट्राइकिंग फोर्स’ (ओएसएसएफ) में 3003 रिक्तियां, ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) में 3000 पद, 2000 यातायात कर्मियों की, 5000 होमगार्ड की, लोक अभियोजन निदेशालय में 267 और राज्य फॉरेंसिक विज्ञान विभाग में 254 रिक्तियां हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    माझी ने ये घोषणा ऐसे वक्त में की है जब विपक्षी दल कांग्रेस पिछले वर्ष जून में राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का लगातार आरोप लगा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20 cyber police stations will also be opened every police station will have the post of 'Crime Scene Officer' Sarkari Job: Recruitment will be done for 12000 posts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group