Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने विधानसभा में उठाया मामला; बोकारो में नदियां हो रहीं प्रदूषित, सरकार ने बनायी जांच कमेटी
    Breaking News

    Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने विधानसभा में उठाया मामला; बोकारो में नदियां हो रहीं प्रदूषित, सरकार ने बनायी जांच कमेटी

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. विधानसभा में मंगलवार को बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीपीएससीएल) के फ्लाई-ऐश से बोकारो के गरगा नदी और दामोदर को प्रदूषित करने का मामला उठा. कंपनी के छह ऐस पांड भर चुके हैं और छाई नदी में जा रहा है. इस मामले में सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी है. सदन में अल्पसूचित के तहत मामला उठाते हुए जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कंपनी केंद्र सरकार का नियम नहीं मान रही है. सवाल के जवाब में भ्रम फैलाया जा रहा है. इस मामले में सदन की कमेटी बनाकर जांच किया जाना चाहिए. कंपनी के सभी फ्लाई-ऐश पांड भर चुके हैं और गरगा नदी से होते हुए दामोदर प्रदूषित हो रही है. यह गंभीर मामला है.

    इस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र महतो का कहना था कि विभाग द्वारा कंपनी पर 73 लाख का फाइन किया गया है. इस पर विधायक श्री राय का कहना था कि फाइन इस मामले में नहीं हुआ है. तटबंध टूटने के मामले में कंपनी पर फाइन किया गया और अब तक वसूला नहीं गया है. कूलिंग पांड पर छाई तैर रही है. कंपनी पांड खाली नहीं कर रही है.

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    मंत्री श्री महतो का कहना था कि तीन सदस्यीय जांच टीम बना दी गयी है. एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आ जायेगी. सरकार कार्रवाई करेगी. विधायक श्री राय का कहना था कि जांच टीम में जिनको शामिल किया गया है, कार्रवाई तो उन पर ही होना चाहिए. जिन पर जांच होनी चाहिए, कमेटी में हैं. ऐसे में न्याय क्या होगा. मंत्री ने कहा कि आवश्यकता होगी, तो विधानसभा की जांच कमेटी बन जायेगी. पहले विभागीय जांच होने दीजिए, सुस्पष्ट जांच होगी. कार्रवाई भी होगी.

    Dhanbad NEWS : धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 79 यात्री पकड़े गए

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saryu Rai: MLA Saryu Rai raised the issue in the assembly; Rivers in Bokaro are getting polluted the government formed an investigation committee
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026

    Dhanbad NEWS : धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 79 यात्री पकड़े गए

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    September 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026

    Dhanbad NEWS : धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 79 यात्री पकड़े गए

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    September 5, 2026

    Jamshedpur News: शिक्षक दिवस पर सरयू राय बोले—बच्चों की पृष्ठभूमि समझकर पढ़ाएं शिक्षक, तभी शिक्षा बनेगी प्रभावी

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा शिव शंकर समिति मानगो का भूमि पूजन संपन्न , ग्रामीण परिवेश पर आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group