Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने विधानसभा में कदमा में कंवेंशन सेंटर, मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना और साकची डीएम लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया
    Breaking News

    Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने विधानसभा में कदमा में कंवेंशन सेंटर, मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना और साकची डीएम लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के तहत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कदमा कन्वेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी पार्क और साकची डीएम लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया. इस पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने लिखित जवाब प्रस्तुत किया. जिसके लिखित उत्तर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिया. सरकार ने बताया कि कदमा कंवेंशन सेंटर में कई त्रुटियां होने के कारण जमशेदपुर अक्षेस ने भवन का हस्तांतरण नहीं किया. इस भवन को काम लायक बनाने के लिए जुडको द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. साकची डी.एम. लाईब्रेरी का लाईब्रेरी भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल में निर्माण कराने के लिए प्राक्कलन एवं कार्य योजना बनाई जा रही है. सक्षम प्राधिकार से तकनीकी स्वीकृति के उपरांत निविदा के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

    सरकार की तरफ से बताया गया कि साकची दोमुहानी पार्क में आवश्यक संयंत्रों एवं उपकरणों की उपलब्धता नहीं होने के कारण इसे संचालित नहीं किया जा सका है. एक माह के भीतर इन कमियों को दूर करके पार्क को जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा. विधायक सरयू राय ने सदन में मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना को सुदृढ़ एवं विस्तारित करने का मामला उठाया. इसके उत्तर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कहा कि मानगो शहरी जलापूर्ति योजना नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संपोषित एवं स्वीकृत है. विभाग द्वारा मात्र उक्त योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. बालीगुमा में जलमीनार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है,

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    परंतु एनएचएआइ से सीडब्ल्यूआरएम पाइप लाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र विलंब से प्राप्त होने के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. योजना का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण है तथा शेष कार्य प्रगति पर है. यह भी बताया गया कि विभाग द्वारा इंटकवेल में 375 एचपी क्षमता का एक अदद तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में 150 एचपी क्षमता का दो अदद कुल तीन अदद पुराने जर्जर मोटर पंप के स्थान पर नये मोटर पंप लगाने की स्वीकृति दी जा चुकी है. शेष जोन- 1, जोन-2, जोन-3 एवं जोन-5 में पुराने जर्जर सेंट्रीफ्यूगल पंप सेटों को बदलने तथा आरसीसी पंप हाउस का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए विचाराधीन

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mango drinking water supply project and Sakchi DM library in the assembly Saryu Rai: MLA Saryu Rai raised the issue of convention center in Kadma Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने विधानसभा में कदमा में कंवेंशन सेंटर मानगो पेयजलापूर्ति परियोजना और साकची डीएम लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group