Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Saryu Ray: सोनारी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण मामले को लेकर विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट और टीयूआइएसएल के अधिकारियों से की वार्ता, जानें क्या कहा?
Breaking News

Saryu Ray: सोनारी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण मामले को लेकर विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट और टीयूआइएसएल के अधिकारियों से की वार्ता, जानें क्या कहा?

News DeskBy News DeskNovember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट का विस्तार करने जा रही है। एयरपोर्ट के उत्तर और दक्षिण की छोर की सड़कें इस एयरपोर्ट में समा जाएंगी. इसके उत्तर में मौजूद मैदान भी इसी एयरपोर्ट में चला जाएगा. टाटा स्टील की एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है. अब इस पूरे मामले पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बताया कि सोनारी एयरपोर्ट विस्तारीकरण से उपजी समस्या एवं जनआक्रोश के संबंध में मैंने टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट और टीयूआइएसएल के अधिकारियों से गहन वार्ता की. मैंने उन्हें बताया कि कल मैं एयरपोर्ट के सोनारी तरफ के हिस्सा और कदमा की तरफ का हिस्सा का भ्रमण किया और विस्तारीकरण से उत्पन्न होने वाली स्थिति के बारे में उनसे वार्ता की. उन्होंने बताया, आम लोगों के बीच में यह भ्रम पैदा हो गया है कि सोनारी छोर की ओर एयरपोर्ट के विस्तार से चर्च और चर्च के समीप के मैदान को नुकसान पहंचेगा और सोनारी से सर्किट हाउस होकर बिष्टुपुर जाने वाली जो सीधे सड़क है, वह समाप्त हो जाएगी. इस आशंका को बल इसलिए मिल रहा था कि लोगों को विश्वास में लिए बिना और स्थिति को स्पष्ट किये बिना टाटा स्टील प्रबंधन ने लाल रंग की लकीर खींच कर यह संदेश दे दिया कि चर्च और मैदान विस्तारीकरण की जद में आ सकते हैं.

सरयू राय ने बताया, मैंने जनभावना से जुड़ा यह विषय टाटा स्टील एवं टीयूआईएसएल प्रबंधन के सामने रखा है. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने चेतावनी दी है कि यदि सोनारी छोर की तरफ एयरपोर्ट के रनवे को नहीं बढ़ाया गया तो एयरपोर्ट का लाइसेंस डीजीसीए रद कर देगा और यहां से कोई भी विमान उड़ नहीं सकता है. मैंने डीजीसीए की चेतावनी से संबंधित दस्तावेजों को देखने के बाद विचार व्यक्त किया कि ऐसा उपाय किया जाए कि डीजीसीए की अपेक्षा के अनुरुप रनवे का विस्तार भी हो जाए और चर्च, चर्च से सटे मैदान को नुकसान न पहुंचे तथा सर्किट हाउस और बिष्टुपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात में भी बहुत अधिक व्यवधान नहीं हो. इसके अनुसार, टाटा स्टील और टीयूआईसीएल प्रबंधन ने रनवे विस्तार की रुप-रेखा प्रस्तुत किया.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

विधायक ने बताया कि टाटा स्टील/टीआईयूएसएल प्रबंधन द्वारा रनवे विस्तारीकरण डिजाइन में वार्ता के उपरांत हुए संशोधन से मैंने सोनारी के अपने सहयोगियों को अवगत करा दिया है. साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वहां स्थित क्रिश्चियन कालोनी के निवासी श्री प्रदीप कुमार बलमुचू को भी मैंने इस वार्ता के निष्कर्ष से अवगत करा दिया और टाटा स्टील के अधिकारियों से कहा कि वे इस बारे में अपनी ओर से बलमुचू जी को जानकारी दे दें ताकि समस्या का पूर्णतः समाधान हो जाए.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

सरयू राय ने बताया, मुझे उम्मीद है कि टाटा स्टील प्रबंधन से हुई वार्ता के उपरांत आम जनमानस में उत्पन्न आक्रोश की स्थिति समाप्त हो जाएगी. जनहित के विषय को रनवे विस्तारीकरण कार्यक्रम में महत्व देने तथा धार्मिक स्थान एवं मैदान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने तथा सोनारी से बिष्टुपुर को जोड़ने वाली सड़क की दिशा में न्यूनतम बदलाव करने पर टाटा स्टील प्रबंधन के अधिकारियों की सहमति से यह समस्या सुलझने की कगार पर पहुंच गई है. उम्मीद है कि एयरपोर्ट के रनवे का डीजीसीए की शर्तों के अनुरुप विस्तार भी हो जाएगा और जनहित को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group