Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बीच शहर में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे स्कूली बच्चे, कहां गये समाजसेवी और राजनेता !
    Breaking News

    शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बीच शहर में पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे स्कूली बच्चे, कहां गये समाजसेवी और राजनेता !

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025Updated:March 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • जुस्को ने बिल बकाया बताकर काटा कनेक्शन, एक साल से ठप है धातकीडीह ठक्कर बापा सरकारी स्कूली की जलापूर्ति
    • शिक्षा विभाग नहीं करा सका निदान, विधायक व उपायुक्त तक पहुंचाया गया अनुरोध भी नहीं आया काम

    जमशेदपुर. टाटा की नगरी और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेने के गृह जिले में शहर के बीच एक सरकारी स्कूल के बच्चों को पीने का पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है. गर्मी में स्कूली बच्चों खासकर छात्राओं का हाल बुरा है. जब पीने का पानी ही उपलब्ध नहीं है तो शौचालय व दूसरे कार्यों की जरूरत कैसे पूरी होती होगी यह समझने वाली बात है. हम बात कर रहे हैं धातकीडीह के ठक्कर बापा स्कूल की जहां एक साल से पानी नहीं है. यहां पेयजल का कनेक्शन जुस्को ने काट दिया है और बच्चों को पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा.

    https://laharchakra.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-29-at-11.58.01-AM.mp4

    इस मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी यहां आकर निरीक्षण की खानापूर्ति तो करते लेकिन एक साल बाद भी बच्चों को पीने का पानी उपलब्ध कराने में ये लोग नाकाम रहे. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का कहना है कि जुस्को ने हरिजन सेवक संघ के नाम पर संचालित कनेक्शन को बिल बकाया बताकर काट दिया है. इस दौरान लगातार स्कूल के लिए नया कनेक्शन लेने का प्रयास किया गया लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.

    मजे की बात यह है कि इसी भवन में शहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की गतिविधियों का संचालन करने वाला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का कार्यालय भी है.संकुल संसाधन सह प्रशिक्षण केंद्र भी है.ऐसे में कर्मचारी और बच्चों को घर से पीने का पानी लाकर दैनिक जरूरतों को पूरा करना पड़ रहा है.स्कूल प्रबंधन समिति के रमेश मुख ने बताया कि जुस्को ने जलापूर्ति के लिए दिये गये आवेदन को रद्द कर दिया है. विधायक व उपायुक्त तक भी स्कूल में पानी नहीं होने की बात पहुंचायी गयी है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    एक साल से टाटा के शहर में सरकारी स्कूल के बच्चों को पानी नहीं मिल पा रहा. यहां छोटी-छोटी बात पर हंगामा करने, उपायुक्त व एसएसपी को ज्ञापन देकर अखबार में फोटो छपवा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले राजनीति दलों के नेता, समाजसेवियों की नजर इस ओर क्यों नहीं गयी यह विचार करने वाली बात है. यह देखने वाली बात होगी कि समाजसेवी
    सरकारी स्कूल की व्यवस्था में सुधार के लिए कौन संगठन आगे आता है और बच्चों को पानी मिल पाता है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    School children are yearning for a drop of water in the middle of the city in the home district of the Education Minister where are the social workers and politicians!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group