Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Stock Market Hike: शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से चली आ रही गिरावट थमी, सेंसेक्स में 1,046 अंकों की उछाल, निफ्टी फिर से 25,000 के पार पहुंचा
Breaking News

Stock Market Hike: शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से चली आ रही गिरावट थमी, सेंसेक्स में 1,046 अंकों की उछाल, निफ्टी फिर से 25,000 के पार पहुंचा

News DeskBy News DeskJune 20, 2025Updated:June 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,046 अंकों का उछाल आया. वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 25,000 के पार पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच वित्तीय, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी के चलते शुक्रवार को बाजार में तेजी आई. कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच विदेश से बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुझान और विदेशी पूंजी की लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 अंक यानी 1.29 प्रतिशत उछलकर 82,408.17 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 1,132.62 अंक यानी 1.39 प्रतिशत बढ़कर 82,494.49 पर पहुंच गया था.

वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29 प्रतिशत चढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, इटरनल (पूर्व में जोमैटो) और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई. दूसरी ओर एक्सिस बैंक और मारुति गिरावट के साथ बंद हुए. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 82.79 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 18.80 अंक की गिरावट आई थी.

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026
Recent Post

Cyclone School Closed: चक्रवात ‘अकवान’ के कारण जमशेदपुर में भारी बारिश का पूर्वानुमान, स्कूलों में पांचवीं तक की पढ़ाई स्थगित

November 20, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में की गयी स्कूल बसों, छोटे वाहनों, वैन और ऑटो की जांच

November 20, 2026

Chaibasa: आय से अधिक संपत्ति मामले में 69 वर्षीय पूर्व कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

November 20, 2026

Jamshedpur: कदमा में दास नर्सरी पर चला टाटा स्टील का बुलडोजर, एक महीने पहले दिया गया था नोटिस

November 20, 2026

Jamshedpur: साकची के बंगाल क्लब के पास भीषण सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group