


Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 379.86 अंक चढ़कर 84,258.03 अंक पर पहुंच जबकि एनएसई निफ्टी 109.55 अंक की बढ़त के साथ 25,899.80 अंक पर पहुंच गया. दोनों बाजारों ने हालांकि जल्द ही शुरुआती बढ़त गंवा दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 244.98 अंक टूटकर 83,627.36 अंक पर और निफ्टी 74.30 अंक फिसलकर 25,716.70 अंक पर कारोबार कर रहा था.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर फायदे में रहे.



