Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: टेल्को प्रकाश नगर स्थित श्रीनाथ होम्स ग्रुप द्वारा निर्मित श्रीनाथ रॉक गार्डन सोसाइटी के अंतर्गत बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते लोगों ने पानी की व्यवस्था न देने के कारण आज सोसाइटी की पुरुष और महिलाओ ने काटा बवाल। श्रीनाथ बिल्डर पर 24 घंटे जुस्को की पानी और बिजली देने का झांसा देकर ऊंचे दामों पर फ्लैट्स को बेचने का लगाया आरोप
    Breaking News

    Jamshedpur: टेल्को प्रकाश नगर स्थित श्रीनाथ होम्स ग्रुप द्वारा निर्मित श्रीनाथ रॉक गार्डन सोसाइटी के अंतर्गत बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते लोगों ने पानी की व्यवस्था न देने के कारण आज सोसाइटी की पुरुष और महिलाओ ने काटा बवाल। श्रीनाथ बिल्डर पर 24 घंटे जुस्को की पानी और बिजली देने का झांसा देकर ऊंचे दामों पर फ्लैट्स को बेचने का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskApril 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    प्रकाश नगर टेल्को क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार, बिल्डर से नाराज महिलाएं उतरी सड़क पर ……

    गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टेल्को प्रकाश नगर में स्थित श्रीनाथ होम्स द्वारा निर्मित श्रीनाथ रॉक गार्डन सोसाइटी के अंतर्गत पानी की व्यवस्था न देने के कारण आज सोसाइटी की महिलाओ ने काफी बवाल काटा ।

    कई दिनों से पानी के लिए कष्ट झेल रही महिलाओं और पुरुषों का धैर्य आज जवाब दे दिया। सोसाइटी के सभी लोग एक साथ लामबंद होकर बिल्डर के कार्यालय पर आज धावा बोला दिया। उग्र महिलाओं ने बिल्डर के कार्यालय में तोड़फोड़ और नारेबाजी करते हुए काफी हंगामा किया।

    सूचना पाकर पहुंची गोविंदपुर पुलिस ने सोसाइटी का निर्माण करने वाले बिल्डर को तलब किया और उसके कई कर्मचारियों को उठाकर अपने साथ पकड़ कर थाने ले गई ।

    ज्ञात हो कि बिल्डर ने 24 घंटे जुस्को की पानी और बिजली मिलने का झांसा देकर ऊंचे दामों पर फ्लैट्स को बेचा लेकिन विगत 3 वर्ष से लोगों को धोखा देने का ही कार्य किया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    ना तो जुस्को की तरफ से कोई पहल हुई और ना ही पानी पहुंचा ।भीषण गर्मी के बीच बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोगों का धैर्य आज जवाब दे दिया।

    विगत कई दिनों से लोगों के घर में पानी नहीं मिल रहा था और सोसाइटी की तरफ से लगाई गई बोरिंग सूख चुकी है।बाहर से टैंकर द्वारा किसी तरह थोड़ी बहुत पानी पहुँचाई जा रही थी वो भी आज नहीं पहुंचा जिसके बाद उग्र महिलाओं ने आज बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

    पुलिस ने गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में मामले को किसी तरह शांत करवाया और तत्काल टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया उसके बाद बिल्डर के कर्मचारियों को धोखा देने,लोगों को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

    इस अवसर पर श्रीमती उषा,सुषमा,बीड़ा श्रीवास्तव,नीलम सिंह,ममता महापात्र,सोनाली,उर्मिला आदि महिलाओं ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि बिल्डर यदि तत्काल वायदे के अनुसार जुस्को का पानी उपलब्ध नहीं कर पता है तो हमारे पैसे वापस करें। हम कहीं अन्यत्र जाकर अपना घर बसाएंगे क्योंकि इस सोसाइटी में पिछले 3 वर्षों से हम लगातार आश्वासन का दर्द झेल रहें हैं जिसका भविष्य में कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा हैl
    ज्ञात हो कि लोगों ने लाखों रुपए खर्च कर इस सोसाइटी में घर खरीदे जहां आधारभूत सुविधा प्राप्त हो ऐसा सपना था पर आज सत्यता यह है कि यहां निवास करने वाले लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरसते हैं।

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    उक्त अवसर पर श्री नंदलाल सिंह,सतपाल,बासु बाबू सहित लगभग 200 महिलाएं और पुरुष जो यहां के निवासी हैं उपस्थित थे।

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur pani ki samasya shreenath Shreenath builder
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group