Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway : नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” का सफल आयोजन
    Breaking News

    South East Central Railway : नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” का सफल आयोजन

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    नागपुर

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा आज दिनांक 22.02.2026 को “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव की निरीक्षक प्रभारी सुश्री तरुणा साहू के नेतृत्व में प्रातः 07:30 बजे दिग्विजय स्टेडियम, बी-ब्लॉक, राजनांदगांव में आयोजित किया गया।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees’ State Insurance Corporation) राजनांदगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्टेशन मास्टर राजनांदगांव श्री बर्मन, सीटीआई श्रीमती रेखा पदम जीबी, रेलवे सुरक्षा बल की निरीक्षक तरुणा साहू एवं समस्त स्टाफ, कोच, वार्डन, बास्केटबॉल के बालक खिलाड़ी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, शहर के युवाओं एवं आमजन में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट रहने का संदेश दिया और नियमित व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कार्यक्रम के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक फल एवं जूस का वितरण किया गया, जिससे “स्वस्थ भारत” के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

    पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deep Chandra Arya Digvijay Stadium Employees State Insurance Corporation Fit India Sunday on Cycling Health Awareness Campaign Nagpur Division Railway Protection Force Rajnandgaon South East Central Railway Sports Authority of India Taruna Sahu कर्मचारी राज्य बीमा निगम तरुणा साहू दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दिग्विजय स्टेडियम दीप चंद्र आर्य नागपुर मंडल फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव रेलवे सुरक्षा बल स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group