Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»South East Central Railway :रायपुर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची यात्री की जान, समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया
Breaking News

South East Central Railway :रायपुर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बची यात्री की जान, समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

News DeskBy News DeskAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे कर्मचारियों की सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रायपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां गंभीर रूप से अस्वस्थ एक यात्री को समय पर सहायता प्रदान कर अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे कर्मचारियों की तत्परता, समन्वय और चिकित्सकीय व्यवस्था के कारण यात्री को समय पर उपचार मिल सका।

ट्रेन से उतरते ही बिगड़ी यात्री की तबीयत

घटना 7 अगस्त 2026 की है। ट्रेन संख्या 18238 से रानी कमलापति से रायपुर की यात्रा कर रहे 56 वर्षीय यशवंत सिंह एच-1 कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5-6 पर पहुंची और यात्री ट्रेन से उतरे, तभी उनकी तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। वे स्वयं खड़े होने की स्थिति में नहीं थे और तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी।

रेलवे कर्मचारियों ने दिखाई त्वरित सजगता

ड्यूटी पर तैनात सीटीआई रायपुर स्क्वाड की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी, उन्होंने बिना समय गंवाए उन्हें सहारा दिया, सुरक्षित स्थान पर लिटाया और कमर्शियल कंट्रोल को तत्काल सूचना देकर आवश्यक सहायता की व्यवस्था शुरू कर दी। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कमर्शियल रायपुर मौके पर पहुंचे और पूरे बचाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली।

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

उन्होंने रेलवे चिकित्सक से संपर्क कर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही यात्री के परिजनों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देकर रेलवे द्वारा की जा रही सहायता से अवगत कराया।

बैटरी कार और एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सीसीटीसी और स्टेशन स्टाफ बैटरी कार के साथ मौके पर पहुंचे। सभी कर्मचारियों ने आपसी समन्वय और सावधानी के साथ यात्री को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। इसके बाद रेलवे की एंबुलेंस से यशवंत सिंह को उनके परिजनों के साथ अंबेडकर अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें आगे के उपचार के लिए भर्ती कराया गया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्री के सामान को भी सुरक्षित रखकर बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया।

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

यात्री ने जताया रेलवे का आभार

समय पर मिली सहायता के लिए यशवंत सिंह ने रेलवे और उसके कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि रेलवे कर्मचारियों की तत्परता और मानवीय सहयोग ने उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस पूरे अभियान में मकसूद अली (सीटीआई रायपुर), राजा सरकार (डिप्टी एसएस कमर्शियल रायपुर), अजीत कुमार (सीसीटीसी), राहुल दामले (सीसीटीसी) और रेलवे चिकित्सा दल की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सेवा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह घटना उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026
Recent Post

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group