Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :फर्जी रेल टिकटों पर रेलवे की सख्ती, सतर्क टिकट परीक्षकों को मिला सम्मान
    Breaking News

    South East Central Railway :फर्जी रेल टिकटों पर रेलवे की सख्ती, सतर्क टिकट परीक्षकों को मिला सम्मान

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    BILASPUR
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को फर्जी रेल टिकटों के बढ़ते मामलों के प्रति चेतावनी के साथ साथ अपील करता है कि वे केवल अधिकृत स्रोतों से ही टिकट खरीदें । हाल के दिनों में दलालों एवं अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा यात्रियों को गुमराह करने के कई मामले सामने आए हैं ।
    हाल ही में ट्रेन संख्या 12833 (नागपुर–गोंदिया) में टिकट जांच के दौरान तीन यात्रियों को फर्जी टिकटों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया । जांच के दौरान जब यात्रियों में से एक ने उस दलाल से संपर्क करने का प्रयास किया, जिससे टिकट खरीदा गया था, तो फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही दलाल ने तुरंत अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इस मामले में जीआरपी, गोंदिया द्वारा रेलवे अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।
    इस सतर्क कार्रवाई के लिए श्री प्रवीन पाण्डेय, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्री इंद्रजीत कुमार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक (डीवाई. सीटीआई), गोंदिया तथा श्री मिथिलेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ टिकट परीक्षक (सीनियर टीटीई), गोंदिया को उनके सराहनीय एवं सतर्क कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया है ।
    जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दलाल पीएनआर में छेड़छाड़ कर तथा टिकट पीडीएफ में हेरफेर करके ऐसे नकली टिकट तैयार करते हैं, जो सामान्य यात्री को पूरी तरह असली प्रतीत होते हैं । इस प्रकार की धोखाधड़ी न केवल यात्रियों को आर्थिक क्षति पहुंचाती है, बल्कि रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को भी प्रभावित करती है । फर्जी टिकट के साथ यात्रा करते पाए जाने पर यात्री के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है तथा यात्रा से भी वंचित किया जा सकता है ।
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से दृढ़ अपील करता है कि वे यात्रा टिकट केवल रेलवे पीआरएस काउंटरों, आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट (www.irctc.co.in), आधिकारिक आईआरसीटीसी मोबाइल ऐप अथवा आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत एजेंटों से ही खरीदें । दलालों, अनधिकृत एजेंटों या स्टेशन परिसरों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से टिकट खरीदना आपके लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है ।
    रेल प्रशासन द्वारा टिकट जांच को और अधिक सख्त किया जा रहा है तथा यात्रा के दौरान संदिग्ध टिकटों से संबन्धित जानकारी भी ली जा रही है और दलालों के विरुद्ध निरंतर एवं कड़ी कार्रवाई की जा रही है । किसी भी संदिग्ध टिकट विक्रेता या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Authorized Ticket Source Fake PNR Scam Fake Railway Ticket GRP Action IRCTC Ticket Booking Railway Act Case Railway News Hindi Railway Ticket Fraud South East Central Railway Ticket Checking Railway Train Ticket Warning अधिकृत टिकट स्रोत आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग जीआरपी कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे फर्जी पीएनआर घोटाला फर्जी रेल टिकट रेल टिकट फर्जीवाड़ा रेल यात्रियों के लिए चेतावनी रेलवे अधिनियम मामला रेलवे टिकट जांच
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group