Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को मिली बड़ी सफलता,अपराधी सहित बड़े पैमाने पर आर्म्स और ब्राउन शुगर हुए जप्त।
Headlines

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को मिली बड़ी सफलता,अपराधी सहित बड़े पैमाने पर आर्म्स और ब्राउन शुगर हुए जप्त।

News DeskBy News DeskDecember 23, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को मिली बड़ी सफलता,अपराधी सहित बड़े पैमाने पर आर्म्स और ब्राउन शुगर हुए जप्त।

सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।

आदित्यपुर थाना थाना क्षेत्र के अपराधकर्मी साबिर हुसैन हत्याकांड मामले के फरार नामजद आरोपियों कलीम खान और सद्दाम खान और मोहम्मद शमीम को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के एगरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम के नेतृत्वकर्ता एसडीपीओ हरविंदर सिंह को बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिससे पुलिस अधीक्षक एवं जिले के उपलब्धियों में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

बीते 6 नवंबर को आदित्यपुर थाना अंतर्गत नेपाली होटल के समीप साबिर हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें साबिर की पत्नी ने अपराध कर्मी कादिम खान, सद्दाम खान और कलीम खान सहित अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कादिम खान को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अन्य की तलाश जारी थी।

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

जिले के एसपी आनंद प्रकाश को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र करवाई हेतु टीम को बाहर भेज दिया गया। टीम द्वारा कलीम और शमीम को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले से गिरफ्तार करने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

आदित्यपुर थाना में पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने मामले को खुलासा करते हुए बताया कि ब्राउन शुगर के कारोबार को बढ़ावा देने में पश्चिम बंगाल के नशे के सौदागरों का बड़ा हाथ है। इनकी गिरफ्तारी से उसका खुलासा भी होगा। उन्होंने जिले के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है।पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल, 7.65 बोर का जिंदा कारतूस, 60.40 ग्राम ब्राउन शुगर, बिना नम्बर का फिएट लीनिया कार, तीन मोबाईल और कार की चाबी बरामद किया हैl

उन्होंने इस अभियान में शामिल एसडीपीओ हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ,कांड्रा थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह एवं गम्हरिया थाने में पदस्थापित चंदन कुमार के कार्यों की सराहना की । वही एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान लगातार चलता रहेगा।

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

ए के मिश्र

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

October 31, 2026

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

October 31, 2026

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

October 31, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: बिलासपुर में 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन की मेंटेनेंस शुरू, देश का चौथा आधुनिक डिपो तैयार

October 31, 2026

Jamshedpur news :सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

October 31, 2026

CHAIBASA NEWS :विकसित भारत युवा संसद 2026 का कोल्हान विश्वविद्यालय में भव्य आयोजन, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 150 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 5 नवंबर को जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, आम बागान से होगा आगाज, आदित्य साहू और पवन साय ने बनाई रणनीति

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में जाना जैव विविधता का रहस्य, 4000 साल पुरानी ममी बनी आकर्षण

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group