Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»थैंक्यू पापा, मम्मी, थैंक्यू प्रिंस चाचू लिख फंदे से लटक गया छात्र
    Breaking News

    थैंक्यू पापा, मम्मी, थैंक्यू प्रिंस चाचू लिख फंदे से लटक गया छात्र

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बीआईटी में पढ़ने वाले जमशेदपुर के सौरभ सुमन ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले उसने एक कागज के टुकड़े पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. सुसाइड नोट में लिखा था-थैंक्यू पापा, थैंक्यू मम्मी, थैंक्यू प्रिंस चाचू… मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए, इतना पढ़ाने के लिए, अब मुझसे नहीं हो पा रहा है.

    पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखी बातों से ऐसा लगता है कि वह पढ़ाई ढंग से नहीं कर पा रहा था या उस पर जबरन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दबाव डाला जा रहा था. पढ़ाई का दबाव नहीं झेल पाने के कारण ही उसने कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से झूल कर जान दे दी.

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजन रो-रो कर कह रहे थे. सौरभ ये तुमने क्या कर लिया. क्यों पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ कर चला गया. पढ़ाई को लेकर तुम्हे कोई शिकायत थी, तो तुमने पहले क्यों नहीं बता. मां रो-रो कर कह रही थीं- बेटा अब हम किसके सहारे जीएंगे, हमें कौन देखेगा.

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    सौरभ बीआईटी मेसरा में इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन के सेकेंड ईयर का छात्र था और संस्थान के हॉस्टल नंबर 10 के कमरा नंबर 391 में रहता था. उसका शव गुरुवार की सुबह उसके कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला. खबर फैलते ही पूरे कैंपस में सनसनी फैल गयी.

    सौरभ टेल्को कॉलोनी का रहने वाला था. सौरभ के कुछ दोस्तों ने दबी जुबान से बताया कि बीते सेमेस्टर में उसे दो-तीन सब्जेक्ट में बैक लग गया था, जिससे वह काफी तनाव में रह रहा था. दोस्तों से कहा करता था कि काफी प्रेशर है, अब उससे नहीं हो पा रहा है. वह खुद को मिटा लेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Ranchi mesra student hanged
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group