Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Summer special trains 2026 :मुंबई (LTT) और सांतरागाछी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, टाटानगर और बिलासपुर के रास्ते करेगी 13 फेरे
    Breaking News

    Summer special trains 2026 :मुंबई (LTT) और सांतरागाछी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, टाटानगर और बिलासपुर के रास्ते करेगी 13 फेरे

    News DeskBy News DeskApril 2, 2026Updated:April 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर/जमशेदपुर.
    गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और वेटिंग लिस्ट के दबाव को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी (Santragachi) के बीच एक नई साप्ताहिक ‘समर स्पेशल ट्रेन’ चलाने का ऐलान किया है।

    यह स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ एक सुगम यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। गाड़ी संख्या 01001 और 01002 के रूप में यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 13-13 फेरे लगाएगी।

    कब से कब तक चलेगी यह स्पेशल ट्रेन?

    गाड़ी संख्या 01001 (LTT-सांतरागाछी): यह ट्रेन एलटीटी (मुंबई) से 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कुल 13 फेरों के लिए इसका संचालन होगा।

    गाड़ी संख्या 01002 (सांतरागाछी-LTT): वापसी में यह ट्रेन सांतरागाछी से 23 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह भी 13 फेरे पूरी करेगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
    इस समर स्पेशल ट्रेन का रूट इस तरह तय किया गया है कि इसका सबसे अधिक फायदा मध्य भारत और पूर्व भारत के यात्रियों को मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों— गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के साथ-साथ यह ट्रेन झारखंड के टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी।

    ट्रेन का प्रमुख रूट और समय-सारणी:

    एलटीटी से सांतरागाछी (01001): एलटीटी से रात 20:15 बजे खुलकर यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल, नागपुर होते हुए दूसरे दिन गोंदिया (11:53), दुर्ग (14:10), रायपुर (14:50), बिलासपुर (16:35), झारसुगुड़ा (20:03), राउरकेला (21:40), चक्रधरपुर (23:30) और तीसरे दिन टाटानगर (00:30 बजे रात) होते हुए सुबह 05:00 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

    सांतरागाछी से एलटीटी (01002): सांतरागाछी से दोपहर 15:50 बजे खुलकर खड़गपुर होते हुए यह शाम 19:30 बजे टाटानगर, 20:50 बजे चक्रधरपुर, राउरकेला (22:20), दूसरे दिन झारसुगुड़ा (00:05), बिलासपुर (03:50), रायपुर (05:35), दुर्ग (06:30), गोंदिया (08:33), नागपुर (10:50) होते हुए रात 23:45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    आधुनिक कोच और सुविधाओं से लैस
    लंबी दूरी की इस ट्रेन में यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है। इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 04 जनरल (सामान्य श्रेणी), 04 स्लीपर, 10 एसी-III इकॉनमी (AC-3 Economy) और 02 एसी-II (AC 2-Tier) कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले असुविधा से बचने के लिए रेलवे के अधिकृत पूछताछ नंबर NTES/139 या वेबसाइट पर ट्रेन की सही स्थिति जरूर चेक कर लें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AC 3 economy coach facilities Bihar Jharkhand News Network Chakradharpur Railway Division Durg Gondia railway Indian Railways update today IRCTC ticket booking offers Jamshedpur local news Jamshedpur news in Hindi Jharkhand Railway News Kharagpur train news. Lokmanya Tilak Terminus Mumbai LTT Santragachi Summer Special Maharashtra to Bengal train NTES train status live Railway enquiry 139 Railway passenger alert Raipur Bilaspur train timings Rourkela train timing Santragachi Junction SECR Bilaspur updates Summer special trains 2026 Tatanagar railway station news Train 01001 route Train 01002 time table झारखंड रेलवे ताज़ा खबर टाटानगर जंक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेलवे न्यूज़ भारतीय रेलवे मुंबई सांतरागाछी समर स्पेशल समर स्पेशल ट्रेन 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group