Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Super Cup: कलिंगा स्टेडियम में सुपर कप का फाइनल कल, जमशेदपुर की निगाहें ट्रॉफी जीतने पर, जानें कोच ने क्या कहा
    Breaking News

    Super Cup: कलिंगा स्टेडियम में सुपर कप का फाइनल कल, जमशेदपुर की निगाहें ट्रॉफी जीतने पर, जानें कोच ने क्या कहा

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Bhuvaneshvar. एफसी गोवा की टीम का लक्ष्य शनिवार को यहां होने वाले फाइनल में खिताब जीतकर दो बार सुपर कप अपने नाम करने वाली पहली टीम बनने पर होगा जबकि जमशेदपुर एफसी की कोशिश भी इसमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतने की होगी. फाइनल की विजेता टीम 2025-26 एएफसी चैंपियंस लीग 2 के शुरूआती दौर के लिए भी क्वालीफिकेशन हासिल करेगी. कलिंगा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के लिए यही चीज प्रेरणादायी होगी. पूर्व चैंपियन एफसी गोवा ने 2019 में खिताब जीता था और वह अब दोबारा ट्रॉफी जीतकर महाद्वीपीय फुटबॉल में चार साल की अनुपस्थिति को खत्म करना चाहता है.
    एशिया में एफसी गोवा पहली बार 2021 एएफसी चैंपियंस लीग ग्रुप चरण में पहुंचा था. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर एफसी ने अपने आठ साल के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में उपस्थिति दर्ज की है. इससे पहले वह दो बार सुपर कप के सेमीफाइनल चरण में हार गया था. 2023 में प्लेऑफ में हार के बाद एएफसी क्वालीफिकेशन से चूकने के बाद जमशेदपुर एफसी के पास महाद्वीपीय मंच पर जगह पक्की करने का एक और मौका है.
    कोच बोले, जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण
    फाइनल की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के मुख्य कोच खालिद जमील ने कहा, ‘हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहली बार होगा जब हम किसी एशियाई प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगे, इसलिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे. एफसी गोवा के कोच मनोलो मार्केज ने कहा, ‘जब आपके पास एशियाई टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने का मौका होता है तो निश्चित ही आपको प्रेरित होना चाहिए. एफसी गोवा चार साल पहले चैंपियंस लीग में खेल चुका है. जमशेदपुर कभी नहीं खेला है. लेकिन दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में जगह बनाना चाहेंगी. दोनों टीमों के बीच सुपर कप में यह चौथी भिड़ंत होगी. दोनों के बीच पिछले मुकाबलों में कुल मिलाकर 21 गोल हुए हैं.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur eyes on winning the trophy know what the coach said Super Cup: Super Cup final tomorrow at Kalinga Stadium
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group