Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE अगले साल से कक्षा छह के लिए त्रि-भाषा नीति लागू करने पर विचार करे, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
    Breaking News

    CBSE अगले साल से कक्षा छह के लिए त्रि-भाषा नीति लागू करने पर विचार करे, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सीबीएसई से 2027 से शुरू होने वाले अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा छह के छात्रों के लिए दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य करने की नीति लागू करने पर विचार करने को कहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि बोर्ड इस सुझाव पर विचार करेगा।

    न्यायमूर्ति बागची ने शुरुआत में कहा कि बच्चों को राहत देने के लिए सीबीएसई को अगले शैक्षणिक सत्र से त्रि-भाषा नीति लागू करने को टालने पर विचार करना चाहिए। न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि यदि वर्तमान में कक्षा छह में पढ़ रहे छात्र इस वर्ष से तीन भाषाओं का अध्ययन करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी अनुमति दी जा सकती है।
    भाटी ने कहा कि सीबीएसई इस सुझाव पर विचार करेगा और इस मुद्दे पर नया नोट पेश करेगा।

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई भी थानेदार बदले

    पीठ ने कहा कि उसके सुझाव पक्षकारों के अधिकारों और दावों को प्रभावित किए बिना दिए गए हैं तथा वास्तविक मुद्दों पर बाद में फैसला किया जा सकता है। इससे पहले केंद्र और सीबीएसई ने पीठ को बताया था कि वे कक्षा छह के छात्रों के लिए दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाओं के अध्ययन को अनिवार्य करने वाली नीति लागू करने के संबंध में उसके सुझावों पर काम कर रहे हैं।

    CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर तबियत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती, हाल ही में हैदराबाद से लौटी थीं

    शीर्ष अदालत ने 27 मई को इस नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी और केंद्र, सीबीएसई तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से जवाब मांगा था। सीबीएसई की ओर से जारी एक परिपत्र के अनुसार, एक जुलाई से कक्षा नौ के छात्रों के लिए कम से कम दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य कर दिया गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CBSE अगले साल से कक्षा छह के लिए त्रि-भाषा नीति लागू करने पर विचार करे सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई भी थानेदार बदले

    September 19, 2026

    CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर तबियत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती, हाल ही में हैदराबाद से लौटी थीं

    September 19, 2026

    Jharkhand Highcourt ने जेपीएससी, जेएसएससी में नियुक्त लोगों की बर्खास्तगी पर रोक की अवधि बढ़ाई

    September 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई भी थानेदार बदले

    September 19, 2026

    CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर तबियत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती, हाल ही में हैदराबाद से लौटी थीं

    September 19, 2026

    CBSE अगले साल से कक्षा छह के लिए त्रि-भाषा नीति लागू करने पर विचार करे, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    September 19, 2026

    Jharkhand Highcourt ने जेपीएससी, जेएसएससी में नियुक्त लोगों की बर्खास्तगी पर रोक की अवधि बढ़ाई

    September 19, 2026

    Rojgar Mela: PM मोदी आज रोजगार मेला में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

    September 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group