Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की
    Breaking News

    Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की

    News DeskBy News DeskMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश करने का फैसला किया. उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 26 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले/प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है.

    बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजॉय पॉल को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए. कॉलेजियम ने कहा है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश वी कामेश्वर राव को दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रत्यावर्तित करने की सिफारिश की गयी है.

    कॉलेजियम ने कहा है कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लानुसुंगकुम जमीर और मानस रंजन पाठक को क्रमशः कलकत्ता और उड़ीसा उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया जाए.

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    इसने बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है. बयान के अनुसार, कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए. कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुमन श्याम को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है.

    इसने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय वापस भेजने की सलाह दी है.

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Supreme Court: Supreme Court Collegium recommends transfer of 21 judges of High Courts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group