Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»सिंहभूम चैंबर के प्लेटिनम जुबिली कार्यक्रम में टी.वी. नरेंद्रन का संबोधन आज
    Breaking News

    सिंहभूम चैंबर के प्लेटिनम जुबिली कार्यक्रम में टी.वी. नरेंद्रन का संबोधन आज

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर,
    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली वर्ष के अंतर्गत आज मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 4:15 बजे से कुदी मोहंती ऑडिटोरियम, जुस्को स्कूल, कदमा में होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक  टी.वी. नरेंद्रन, जो “देश के विकास में पूर्वी भारत की भूमिका – जमशेदपुर का योगदान” विषय पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करेंगे।

    इस अवसर पर टाटा स्टील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कॉर्पोरेट सर्विसेज श्री सुंदर रामम एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी सिंहभूम चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

    कार्यक्रम की विशेषताएं:

    चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि प्लेटिनम जुबिली कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह आयोजन व्यापार, उद्योग और पूर्वी भारत के समग्र विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत इस समय औद्योगिक प्रगति के महत्वपूर्ण दौर में है और जमशेदपुर जैसे संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों की भूमिका इसमें अहम है।

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    टी.वी. नरेंद्रन का संबोधन कोल्हान के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा, क्योंकि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक हैं और वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य में उनकी गहरी समझ है।

    READ MORE :Jamshedpur: सिदगोड़ा के बागुन्हातु में असामाजिक तत्वों ने घर में लगा दी आग, चार बाइक और तीन साइकिलें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

     पूर्व अध्यक्षों के परिजनों का होगा सम्मान:

    कार्यक्रम के दौरान चैंबर के दिवंगत पूर्व अध्यक्षों के परिवार के प्रमुख सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। चैंबर की वर्तमान मजबूती में उनके योगदान को याद करते हुए यह सम्मान स्वरूप उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया और सचिव अंशुल रिंगसिया ने दी।

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    सचिव भरत मकानी, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक गोल्डी, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु आदि चैंबर पदाधिकारियों ने कोल्हान क्षेत्र के सभी व्यवसायियों और उद्यमियों से आग्रह किया है कि वे इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में भाग लें और टी.वी. नरेंद्रन जैसे दिग्गज उद्योगपति के अनुभवों से लाभान्वित हों।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर व्यापारिक आयोजन टाटा स्टील सीईओ कार्यक्रम टीवी नरेंद्रन जमशेदपुर संबोधन पूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सिंहभूम चैंबर प्लेटिनम जुबिली कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group