Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TAC Meeting: टीएसी ने आदिवासी भूमि की बिक्री, खरीद में पुलिस थाने क्षेत्र की बाध्यता, शराब बिक्री पर लिए फैसले, ईचा डैम के विवाद के निपटारे पर भी बनी सहमति
    Breaking News

    TAC Meeting: टीएसी ने आदिवासी भूमि की बिक्री, खरीद में पुलिस थाने क्षेत्र की बाध्यता, शराब बिक्री पर लिए फैसले, ईचा डैम के विवाद के निपटारे पर भी बनी सहमति

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि ‘ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल’ (टीएसी) की बैठक में आदिवासी भूमि की बिक्री और खरीद के लिए पुलिस थाने क्षेत्र की बाध्यता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

    सोरेन ने कहा कि संबंधित विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा. सोरेन ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक के दौरान आदिवासी कल्याण, समावेशी विकास और आदिवासी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. आदिवासी भूमि की बिक्री और खरीद के लिए पुलिस थाने की सीमा की बाध्यता पर भी चर्चा की गई.’’

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम की धारा 46 के तहत आदिवासी भूमि को पुलिस थाने क्षेत्र के बाहर किसी को भी बेचने पर प्रतिबंध है.
    इसमें कहा गया है कि आदिवासी अपनी जमीन को बिक्री, विनिमय, उपहार या वसीयत के माध्यम से किसी अन्य अनुसूचित जनजाति के सदस्य और अपने थाना क्षेत्र के निवासियों को हस्तांतरित कर सकते हैं. बैठक का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने बहिष्कार किया. सोरेन ने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है. जब भी वे विपक्ष में होते हैं तो वे सरकार के साथ सहयोग नहीं करते हैं.’’ टीएसी की बैठक करीब डेढ़ साल के अंतराल के बाद हुई. पिछली बैठक 16 नवंबर 2023 को हुई थी.

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    नीति आयोग की 24 मई को होने वाली बैठक के बारे में सोरेन ने कहा कि राज्यों के सर्वांगीण विकास में केंद्र की बड़ी भूमिका है. लोगों की बेहतरी के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न विभाग काम करते हैं और ये सभी आपस में जुड़े हुए हैं. ऐसे सभी मामलों पर विचार किया जाएगा. बैठक में खरकई नदी पर प्रस्तावित ईचा डैम के निर्माण को फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई. विवादास्पद बिंदुओं पर चर्चा की गयी. स्थानीय लोगों की आपत्तियों को सुलझाने का निर्णय हुआ. बैठक में डैम की ऊंचाई न्यूनतम करने पर सहमति बनी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decisions on liquor sale settlement of the dispute of Icha Dam TAC Meeting: TAC also reached a consensus on the sale of tribal land TAC Meeting: टीएसी ने आदिवासी भूमि की बिक्री the obligation of police station area in purchase ईचा डैम के विवाद के निपटारे पर भी बनी सहमति खरीद में पुलिस थाने क्षेत्र की बाध्यता शराब बिक्री पर लिए फैसले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026
    Recent Post

    Railway: मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली महिला कर रही थी शराब की तस्करी, RPF ने “स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस” के फर्स्ट क्लास एसी कोच’ से किया गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group