Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Group Rating…टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल असर नहीं, Tata Sons को लेकर S&P का अनुमान
Breaking News

Tata Group Rating…टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल असर नहीं, Tata Sons को लेकर S&P का अनुमान

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने मंगलवार को कहा कि टाटा संस की शेयर बाजार में संभावित सूचीबद्धता और टाटा समूह में नेतृत्व परिवर्तन से समूह की कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग पर तत्काल असर पड़ने की संभावना नहीं है. हालांकि, लंबे समय में इससे समूह समर्थन और वित्तीय नीति के आकलन में बदलाव हो सकता है. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि टाटा समूह के लंबे इतिहास और अपेक्षाकृत रूढ़िवादी प्रबंधन दृष्टिकोण को देखते हुए वित्तीय नीतियों में कोई भी बदलाव धीरे-धीरे होने का अनुमान है.

उसने कहा कि टाटा संस की सूचीबद्धता और नेतृत्व परिवर्तन फिलहाल समूह की कंपनियों की रेटिंग पर असर नहीं डालेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत संचालित होती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीति को प्रभावित करती है.

एसएंडपी फिलहाल समूह की कंपनियों—टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा पावर, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा कैपिटल और जगुआर लैंड रोवर की रेटिंग करती है.

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

रेटिंग एजेंसी इन सभी कंपनियों को टाटा संस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानती है और समूह के समर्थन के कारण उनकी रेटिंग में अधिकतम तीन पायदान तक की बढ़ोतरी का आकलन करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, नेतृत्व, समूह संरचना या हितधारकों की प्राथमिकताओं में बदलाव से लंबे समय में टाटा की रणनीति और वित्तीय नीति की निरंतरता तथा समूह समर्थन की संभावना को लेकर सवाल उठ सकते हैं.

यह टाटा स्टील, टाटा पावर और टाटा कैपिटल जैसी कंपनियों के लिए खास तौर पर अहम हो सकता है, जिनकी वृद्धि की बड़ी योजनाएं हैं. वहीं, जगुआर लैंड रोवर कारोबारी बदलाव के दौर में है. एसएंडपी ने कहा कि टाटा संस की मौजूदा स्वरूप में सामान्य तरीके से सूचीबद्धता समूह की कंपनियों के क्रेडिट प्रोफाइल के लिए तटस्थ होगी. हालांकि, सार्वजनिक शेयरधारकों के आने से निवेश फैसलों, पूंजी आवंटन और कमजोर समूह कंपनियों को समर्थन पर अधिक निगरानी हो सकती है.

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

एजेंसी ने कहा कि सूचीबद्धता का असर धीरे-धीरे सामने आएगा, क्योंकि संभावित आईपीओ का आकार बड़ा होगा और सार्वजनिक शेयरधारकों को स्वामित्व ढांचे में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने में समय लगेगा. एसएंडपी ने कहा कि उसका मौजूदा समूह समर्थन आकलन इस आधार पर है कि टाटा संस एक प्रमुख नियंत्रक इकाई है और उसकी मजबूती विभिन्न क्षेत्रों में फैली कंपनियों के पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी से आती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026
Recent Post

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026

YouTube का भारत के GDP में 18,000 करोड़ से अधिक का योगदान, एक साल में भारतीय चैनल ने 16 करोड़ घंटे से अधिक कंटेंट डाले, 9.6 लाख से अधिक नौकरियां मिलीं

October 1, 2026

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 250, निफ्टी 100 अंक तक लुढ़का, टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर में उछाल

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group