Jamshedpur. टाटा मोटर्स के मृतक कर्मचारी सुबोध पात्रो के परिवार की मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार सफल हो गया। कंपनी प्रबंधन, यूनियन और पीड़ित परिवार के बीच हुई बैठक में परिवार की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई। समझौते के तहत मृतक के बेटे को एक साल की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी देने और परिवार को 77 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है। बताया जाता है कि परिवार की मांगों को लेकर समाजसेवी बंटी सिंह पिछले चार दिनों से आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के दौरान टाटा मोटर्स के सातों गेट बंद किए गए थे। चार दिनों के संघर्ष और आंदोलन के बाद परिवार की मांगों पर सहमति बनी, जिसमें 77 लाख रुपये मुआवजा और बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी शामिल है l

हालांकि, शुरुआत में प्रबंधन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने आंदोलन को समर्थन दिया। विधायक मंगल कालिंदी और विक्टर सोरेन के हस्तक्षेप के बाद आयोजित बैठक में परिवार की मांगों पर सहमति बनी। समझौते के बाद पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। चार दिनों के संघर्ष और आंदोलन के बाद परिवार की मांगों पर सहमति बनी, जिसमें 77 लाख रुपये मुआवजा और बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी शामिल है l


