Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TATA Sons AGM: रतन टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व पर गतिरोध बरकरार, टाटा संस की आज होने वाली आम बैठक पर सस्पेंस कायम
    Breaking News

    TATA Sons AGM: रतन टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व पर गतिरोध बरकरार, टाटा संस की आज होने वाली आम बैठक पर सस्पेंस कायम

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.टाटा संस की वार्षिक आम बैठक (एजीएम), जो मंगलवार को होने वाली है, को स्थगित किया जा सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के चैरिटी कमिश्नर के नियामक प्रतिबंधों के कारण टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी में प्रमुख शेयरधारक सर रतन टाटा ट्रस्ट अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सकती है। इस बैठक में अन्य मामलों के अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के निदेशक पद पर बने रहने विचार किया जाना है, जिन्होंने फरवरी में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने पर नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। कंपनी ने इससे पहले नोटिस जारी कर बताया था कि यह एजीएम मंगलवार, 18 अगस्त, 2026 को दोपहर ढाई बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की जानी है।

    चंद्रशेखरन को निदेशक के रूप में फिर से नामित करने पर विचार करने के अलावा, टाटा संस की एजीएम में 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए कंपनी के एकल और एकीकृत वित्तीय विवरणों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के साधारण शेयरों पर लाभांश घोषित करने का भी कार्यक्रम है। सूत्रों ने बताया कि बैठक स्थगित होने की संभावना है क्योंकि सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) के प्रतिनिधित्व का मुद्दा अभी भी बना हुआ है।

    JSSC CGL: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर, भारी आक्रोश, बोले: कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर हैं, सरकार का यह फरमान तुगलकी है…

    ट्रस्ट की टाटा संस में 23.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है। समझा जाता है कि टाटा संस ने शेयरधारकों को निर्धारित एजीएम की तारीख में किसी भी बदलाव की सूचना नहीं दी है और कंपनी बैठक के साथ आगे बढ़ने की योजना बना रही है, लेकिन यदि आवश्यक कोरम पूरा नहीं होता है तो इसे स्थगित कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने मई में आदेश दिया था कि एसआरटीटी के बोर्ड के गठन की जांच लंबित होने के कारण वह बोर्ड बैठक नहीं कर सकता है।

    Jamshedpur: गोलमुरी में आकाशदीप प्लाजा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक जख्मी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    suspense remains over today's general meeting of Tata Sons TATA Sons AGM: Deadlock continues over representation of Ratan Tata Trust TATA Sons AGM: रतन टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व पर गतिरोध बरकरार टाटा संस की आज होने वाली आम बैठक पर सस्पेंस कायम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर, भारी आक्रोश, बोले: कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर हैं, सरकार का यह फरमान तुगलकी है…

    August 18, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में आकाशदीप प्लाजा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक जख्मी

    August 18, 2026

    Saraikela: चांडिल गोलचक्कर का पुराना रास्ता बंद, अब नए आरओबी से होगा वाहनों का परिचालन

    August 18, 2026
    Recent Post

    Student Protest: भर्ती परीक्षाएं रद्द करने के CM की घोषणा के बाद छात्रों ने मनाया जश्न, आज आंदोलन वापस लेने की हो सकती है घोषणा

    August 18, 2026

    TATA Sons AGM: रतन टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व पर गतिरोध बरकरार, टाटा संस की आज होने वाली आम बैठक पर सस्पेंस कायम

    August 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group