Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel ‘Samvad’ Conclave: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनजातीय सम्मेलन संवाद का हुआ शानदार आगाज,  26 राज्यों से पहुंचे 2500 कलाकार, जानें क्या है खास
    Breaking News

    Tata Steel ‘Samvad’ Conclave: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनजातीय सम्मेलन संवाद का हुआ शानदार आगाज,  26 राज्यों से पहुंचे 2500 कलाकार, जानें क्या है खास

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान शनिवार शाम भव्य महोत्सव का केंद्र बन गया, जब टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित 12वें जनजातीय सम्मेलन संवाद का शानदार आगाज हुआ. रंग-बिरंगी लाइटों और नगाड़ों-वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच आदिवासी समाज के विभिन्न समुदायों के कलाकारों ने पांच दिवसीय महोत्सव की शुरूआत की. जनजातीय समुदायों के 2500 कलाकार जमशेदपुर पहुंचे हैं। ये कलाकार नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों के साथ-साथ अपने हस्तशिल्पों की प्रदर्शनी भी लगाएंगे.

    दर्शक इन कलाकारों की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद पांच दिनों तक ले सकेंगे.आयोजन के दौरान लयबद्ध ताल पर टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, उनकी पत्नी रूचि नरेंद्रन और वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रामम सहित कई अधिकारियों ने कदमताल किया. इसके साथ ही शहरवासियों ने समूह बनाकर नृत्य किया, जिससे गोपाल मैदान उत्साह और आनंद से गूंज उठा.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस वर्ष का आयोजन खास है, क्योंकि यह दो महत्वपूर्ण अवसरों- झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ मनाया जा रहा है. संवाद 2025 में 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 153 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागी शामिल होंगे, जो भारत के लगभग 50% आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे. 2014 से अब तक संवाद प्लेटफॉर्म से 43,500 से अधिक लोग जुड़े हैं और यह अब आदिवासी पहचान का अनूठा राष्ट्रीय मंच बन चुका है.

    51 हस्तशिल्प स्टॉल, 30 आदिवासी चिकित्सा आउटलेट
    गोपाल मैदान में 51 स्टॉल लगेंगे, जिनमें 18 राज्यों और 30 जनजातियों की पारंपरिक कला- घर सजावट, वस्त्र, आभूषण, पेंटिंग, ब्लू पॉटरी आदि प्रदर्शित की जायेगी. साथ ही 30 स्टॉल आदिवासी चिकित्सा पद्धतियों को समर्पित होंगे, जहां 12 राज्यों की 24 जनजातियों के चिकित्सक पारंपरिक उपचार पद्धतियों की जानकारी देंगे. इस वर्ष विशेष फोकस लाइफस्टाइल डिजीज, कायरोप्रैक्टिक थेरेपी और बांझपन पर रहेगा. ‘आतिथ्य आदिवासी व्यंजन’ थीम के तहत 12 जनजातियों के 19 होम-कुक विशेष पारंपरिक खाद्य पदार्थ प्रस्तुत करेंगे. खास बात यह कि यह व्यंजन 15 से 19 नवंबर तक ज़ोमैटो पर भी उपलब्ध रहेंगे.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    कार्यक्रम में ‘समुदाय के साथ’ पहल के तहत आदिवासी फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी. अब तक 250 प्रविष्टियों में से 46 फिल्मों को मान्यता मिल चुकी है. संवाद फेलोशिप में इस वर्ष 34 नये फेलो शामिल हुए हैं, जिन्होंने अब तक 70 से अधिक सांस्कृतिक प्रोजेक्ट पूरे किये हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2500 artists arrived from 26 states 26 राज्यों से पहुंचे 2500 कलाकार know what is special? Tata Steel 'Samvad' Conclave: Tribal conference Samvad got off to a great start at Gopal Maidan in Bistupur Tata Steel 'Samvad' Conclave: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जनजातीय सम्मेलन संवाद का हुआ शानदार आगाज जानें क्या है खास?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group