


Jamshedpur. वर्तमान में टाटानगर से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच चल रही वंदे भारत में यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम देखी जा रही है. इसे देखते हुए रेलवे इस ट्रेन के रूट को पूरी या भुवनेश्वर तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है, ताकि यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सके.
सिर्फ वंदे भारत ही नहीं, बल्कि अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर भी बड़ी खबर है.
रेलवे ‘स्टील एक्सप्रेस’ के विकल्प के रूप में टाटानगर से हावड़ा के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की संभावना तलाश रहा है. 18 जनवरी से संतरागाछी और तांबरम के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू हो सकती है, जो टाटा होकर गुजरेगी.



