


Jamshedpur. रांची-पुरी वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. रेलवे बोर्ड से क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय को पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया कि हटिया से चल रही तपस्विनी एक्सप्रेस में होने वाली भीड़, समय सारणी सहित अन्य तकनीकी चीजों पर अध्ययन के उपरांत आगे की प्रक्रिया पूरी होगी. इधर, दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने टाटा होते हुए रांची-पुरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर पत्र रेलवे बोर्ड को 22 जुलाई को भेजा गया है. रांची-बड़बिल फास्ट मेमू नयी ट्रेन का चलाने को लेकर कहा गया कि इस पर विचार किया जायेगा.
इस संबंध में सात फरवरी, 26 जून और 22 जुलाई को पत्र भेजा गया है. हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन का विस्तार इतवारी तक करने को लेकर कहा गया कि रेलवे बोर्ड को सात फरवरी, 26 जून व 22 जुलाई को पत्र भेजा गया है.
रांची से हरिद्वार और अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग
रांची से हरिद्वार-देहरादून के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग की गई है इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा है. इसके अलावा रांची से अहमदाबाद के लिए नई ट्रेन सेवा चलाने का भी अनुरोध किया गया है. इस पर दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कहा कि पिछले दिनों भारतीय रेलवे समय सारणी सम्मेलन में रांची से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर सहमति बनी. फिर भी जोनल स्तर से रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर भविष्य में ट्रेन चलाने के लिए विचार करने का अनुरोध किया गया है, पर बोर्ड का उत्तर नहीं आया है.



