Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Tejswi yadav Accident: तेजस्वी यादव के काफिले को वैशाली में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
    Bihar

    Tejswi yadav Accident: तेजस्वी यादव के काफिले को वैशाली में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

    News DeskBy News DeskJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Vaishali. बिहार के वैशाली जिले में शुक्रवार देर रात को तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता बाल-बाल बच गए, लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सवार थे.

    अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब यादव का काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था.अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है. तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मियों का हालचाल जाना.

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    अस्पताल में यादव ने पत्रकारों से कहा, दुर्घटना उस समय हुई जब हमलोग मधेपुरा से पटना लौट रहे थे. हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे. एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. मैंने तुरंत जिला पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। दुर्घटना मेरे वाहन से सिर्फ पांच फुट की दूरी पर हुई.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है. यादव ने कहा, ‘‘यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    narrowly escapes Tejswi Yadav Accident: Tejswi Yadav's convoy hit by a truck in Vaishali three security personnel injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group