Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»…नहीं थम रहा पेपर लीक का सिलसिला; NEET UG के बाद महाराष्ट्र TET का भी पेपर लीक, FIR दर्ज, बिहार के दो समेत 3 गिरफ्तार
Breaking News

…नहीं थम रहा पेपर लीक का सिलसिला; NEET UG के बाद महाराष्ट्र TET का भी पेपर लीक, FIR दर्ज, बिहार के दो समेत 3 गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJune 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. देश में परीक्षा लीक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट विवाद के बाद अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 पर भी पेपर लीक का साया पड़ गया है। ठाणे पुलिस ने भिवंडी के कोनगांव इलाके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से कल होने वाली परीक्षा के असली प्रश्नपत्र बरामद हुए हैं। इस बड़े खुलासे के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने रविवार, 28 जून को होने वाली राज्यव्यापी परीक्षा को आनन-फानन में स्थगित कर दिया है। क्या राज्य का परीक्षा सिस्टम पूरी तरह चरमरा गया है? मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया है।

कैसे जाल बिछाकर पकड़े गए आरोपी?
क्या पुलिस को इस लीक की भनक पहले ही लग गई थी? हां, पुलिस को इसकी सटीक खुफिया जानकारी मिली थी। ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक दुधे के अनुसार, डीसीपी (जोन 2) पवन बंसोड को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने के लिए शनिवार को भिवंडी आ रहे हैं।

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम तैयार की और कोनगांव इलाके में जाल बिछाया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। उनके पास से मोबाइल फोन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नकदी के साथ-साथ अगले दिन होने वाली परीक्षा के चार प्रश्नपत्र बरामद हुए। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि जब्त किए गए पेपर हुबहू असली प्रश्नपत्रों से मिल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली।

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026
Recent Post

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group