


Mumbai. Tata Communications के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी ए एस लक्ष्मीनारायणन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किए जाने की संभावना है. Tata Group की यह कंपनी पिछले कुछ वर्षों से प्रति वर्ष लगभग 20-30 करोड़ डॉलर का निवेश करती आ रही है.
लक्ष्मीनारायणन ने अगले वित्त वर्ष की निवेश योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘पूंजीगत निवेश लगभग उसी तर्ज पर होगा. उन्होंने कहा कि संचार प्रौद्योगिकी कंपनी हर साल समुद्री केबल समेत कई क्षेत्रों में निवेश करती है. इसी क्रम में कंपनी ने बृहस्पतिवार को क्लाउड सेवा ‘वायु’ की शुरुआत की.
उन्होंने कहा कि Tata Communications पिछले तीन साल से अकेले अपने क्लाउड सेवा कारोबार में प्रति वर्ष पांच करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश कर रही है. इसके अलावा, इसके निवेश के अन्य क्षेत्रों में ग्राहक संपर्क सूट और डेटा सेंटर भी शामिल हैं, जहां संयुक्त उद्यम में इसकी अल्पांश हिस्सेदारी है.



