Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : टीएमएच में 25 बच्चों की मौत पर मंत्री, मुख्यमंत्री खामोश क्यों : अधिवक्ता पप्पू
    Breaking News

    Jamshedpur : टीएमएच में 25 बच्चों की मौत पर मंत्री, मुख्यमंत्री खामोश क्यों : अधिवक्ता पप्पू

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2023Updated:October 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • झारखंड हाई कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का किया अपील

    जमशेदपुर। टाटा मुख्य अस्पताल में 25 बच्चों की इलाज के क्रम में मौत से मर्माहत शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सवाल उठाया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रशासन मौन क्यों है?

    जो बच्चे देश के भविष्य होते हैं उनकी मौत को लेकर शहर के लोगों की संवेदनशीलता भी कहां है? उन्होंने रांची हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अपील की है कि वह इस बिंदु पर संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई करें । जिससे मौत का आंकड़ा थम जाए।

    उनके अनुसार शहर में सारी मूलभूत आवश्यकताएं पूरा करने की नैतिक जवाब दे ही टाटा घराने की है। शहर में जमीन भी टाटा समूह के पास है। टाटा मुख्य अस्पताल की स्थिति मोनोपोली एकाधिकार की हो गई है और देश का कानून किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की इजाजत नहीं देता है। टाटा मुख्य अस्पताल आंकड़े भी छुपाता है और यहां सूचना का अधिकार का भी कोई मतलब नहीं रह जाता है।

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    झारखंड सरकार को चाहिए कि देश में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दे रहे अस्पताल समूह को जमशेदपुर, रांची, धनबाद,बोकारो,डाल्टनगंज जैसे बड़े शहरों में शून्य राशि पर जमीन आवंटित करें। जिससे वह जनहित के बढ़-चढ़कर कार्य कर सके और ऐसा नहीं होने पर सरकार भी कार्रवाई कर सके।

    शहर में तीसरा वोटिंग राइट भी नहीं है जिसके माध्यम से लोग अपनी इच्छा आकांक्षा और जरूरत को सामने रखकर दबाव बना सके और कल का भविष्य सुंदर गढ़ सकें। उन्होंने पड़ोसी राज्य बिहार के स्कूल के मध्यान भोजन में छिपकली गिरने का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बच्चों की मौत की घटना सुन मुख्यमंत्री पहुंच गए और प्रधानमंत्री ने भी अपनी संवेदना जाहिर की थी। जमशेदपुर में इतना कुछ हो गया लेकिन जनप्रतिनिधि खामोश है।
    पप्पू के अनुसार वे दिल से प्रार्थना करते हैं। जिनके अपने खो गए हैं उन्हें भगवान दुख सहने की शक्ति दे।

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    वही इस संदर्भ में जिला के सिविल सर्जन ने टाटा मुख्य अस्पताल को नोटिस करने की बात कही है,अब देखना है यह है कि सिविल सर्जन की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सिमट के रह जाएगी या धरातल पर भी उतार पाएगी l

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur /advocate sudhir pappu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    December 10, 2025

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    December 10, 2025

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा की बड़ी समीक्षा, 273 सड़क हादसे और 176 मौतों पर प्रशासन सख्त

    December 10, 2025
    Recent Post

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    December 10, 2025

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    December 10, 2025

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा की बड़ी समीक्षा, 273 सड़क हादसे और 176 मौतों पर प्रशासन सख्त

    December 10, 2025

    Jamshedpur News :विधानसभा में सरयू राय के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए ,चलाई जा रही है ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना

    December 10, 2025

    Saraikela -Kharsawa News :गम्हारिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

    December 10, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group