Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Today National Strike: नए श्रम कानूनों के विरोध आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, बैंकिंग, बीमा,और डाक सेवाएं प्रभावित
    Breaking News

    Today National Strike: नए श्रम कानूनों के विरोध आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, बैंकिंग, बीमा,और डाक सेवाएं प्रभावित

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. केंद्रीय श्रमिक संगठनों के एक संयुक्त मंच से जुड़े कर्मचारी एवं श्रमिक केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉरपोरेट समर्थक नीतियों को लेकर अपना प्रतिरोध’’ दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। संयुक्त मंच ने दावा किया कि अन्य मुद्दों के साथ-साथ नए श्रम कानूनों के विरोध में 30 करोड़ श्रमिकों को ‘‘आम हड़ताल’’ के लिए लामबंद किया जा रहा है।
    ‘ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ की महासचिव अमरजीत कौर ने बताया कि देशभर में आम हड़ताल बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो गई। उन्हें असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, ओडिशा और बिहार सहित कई राज्यों से हड़ताल की खबरें मिली हैं।

    कौर ने कहा कि बैंकिंग, बीमा, डाक, परिवहन, स्वास्थ्य, कोयला और गैर-कोयला खदानें, गैस पाइपलाइन और बिजली क्षेत्र इस हड़ताल से प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। श्रमिक संगठनों की तात्कालिक मांगों में चार श्रम संहिताओं एवं नियमों को रद्द करना, बीज विधेयक और विद्युत संशोधन विधेयक तथा ‘सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (शांति) अधिनियम’ को वापस लेना शामिल है। श्रम संघ मनरेगा की बहाली और ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं।

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    संयुक्त मंच में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस), सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी), स्वरोजगार महिला संघ (सेवा), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एआईसीसीटीयू), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (एलपीएफ) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (यूटीयूसी) शामिल हैं।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    affecting banking insurance and postal services. Today National Strike: Trade unions across the country are on strike today against the new labor laws Today National Strike: नए श्रम कानूनों के विरोध आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल और डाक सेवाएं प्रभावित बीमा बैंकिंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group