Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में लोको पायलट को जिम्मेदार ठहराने पर यूनियन ने सवाल उठाये, सिग्नल फेल होने की जतायी संभावना
    Breaking News

    Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में लोको पायलट को जिम्मेदार ठहराने पर यूनियन ने सवाल उठाये, सिग्नल फेल होने की जतायी संभावना

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. लोको पायलट यूनियन ने छत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में तथ्यात्मक त्रुटियों का आरोप लगाया है जिसमें घटना के लिए ट्रेन के चालक दल को जिम्मेदार ठहराया गया है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक स्थानीय मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. हादसे में लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

    पांच रेलवे विशेषज्ञों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मेमू ट्रेन के चालक दल को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें कहा गया है कि वे लाल सिग्नल पर ट्रेन को नियंत्रित करने में विफल रहे और फिर मालगाड़ी से टक्कर हो गई. संबंधित रेलवे जोन को लिखे एक पत्र में, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) ने आरोप लगाया कि प्रारंभिक जांच ‘काल्पनिक विवरणों’ पर आधारित है और रिपोर्ट में गलत सिग्नल संख्याएं दर्ज की गई हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    एआईएलआरएसए बिलासपुर के जोनल महासचिव वी. के. तिवारी ने दावा किया कि रिपोर्ट ‘पूर्वाग्रहपूर्ण तरीके’ से तैयार की गई थी, ताकि चालक दल पर दोष मढ़ा जा सके और रेलवे प्रशासन की अन्य कमियों को छुपाया जा सके.एआईएलआरएसए महासचिव अशोक कुमार राउत ने कहा, ‘‘हमने ट्रेन की गति का फ्लो चार्ट देखा है. इससे पता चलता है कि स्थानीय मेमू चालक दल ने एक सिग्नल 42 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया. अगर उन्होंने अगला सिग्नल लाल देखा होता, तो वे गति 42 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 73 किमी प्रति घंटे क्यों करते? ऐसा लगता है कि सिग्नल हरा था और इसलिए उन्होंने गति बढ़ा दी?

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब उन्होंने आगे मालगाड़ी देखी, तो उन्होंने रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन रुकने से पहले ही मालगाड़ी से टक्कर हो गई. स्पीड फ्लो चार्ट टक्कर से पहले आपातकालीन ब्रेक लगाने को दर्शाता है. लोको पायलट यूनियन ने कहा, ‘‘जब तक रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) अंतिम रिपोर्ट नहीं दे देते, किसी को भी दोषी ठहराना गलत है. सीआरएस ने अभी जांच शुरू ही की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    suggests signal failure Train Accident: Union questions loco pilot's responsibility for Bilaspur train accident Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में लोको पायलट को जिम्मेदार ठहराने पर यूनियन ने सवाल उठाये सिग्नल फेल होने की जतायी संभावना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group