Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Trump Tarrif: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, अगले 24 घंटे में भारत पर शुल्क में भारी बढ़ोतरी करेंगे
    Breaking News

    Trump Tarrif: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, अगले 24 घंटे में भारत पर शुल्क में भारी बढ़ोतरी करेंगे

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New York. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और वह अगले 24 घंटों में इस दक्षिण एशियाई देश पर शुल्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे. ट्रंप ने ‘सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वह यह है कि वह सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है. उसका शुल्क किसी भी देश से ज्यादा है. हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है. वह हमारे साथ काफी व्यापार करता है, लेकिन हम उसके साथ व्यापार नहीं करते. इसलिए हमने 25 प्रतिशत शुल्क पर समझौता किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं. वे जंगी मशीन को ईंधन मुहैया करा रहे हैं. और अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो मुझे खुशी नहीं होगी.’ भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ ‘अड़चन’ यह है कि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं.

    उन्होंने कहा, ‘अब मैं यह कहूंगा कि भारत अबतक के सबसे ऊंचे शुल्क से आगे बढ़कर, हम पर शून्य शुल्क लगाएगा… लेकिन वे जो तेल के साथ कर रहे हैं, उसको देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है.’’ ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही भारत से आयातित उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी. इसके अलावा उन्होंने रूस से तेल एवं गैस खरीदने की वजह से भारत पर अलग से जुर्माना लगाने की बात भी कही थी.
    इससे पहले, सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वह भारत पर अमेरिकी शुल्क में खासी बढ़ोतरी करेंगे.

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    उन्होंने भारत पर भारी मात्रा में रूसी तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप लगाया था. ट्रंप के बयान के कुछ ही घंटों बाद, भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के लिए उसे ‘अनुचित और अविवेकपूर्ण’ तरीके से निशाना बनाने को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ पर पलटवार किया. भारत ने आलोचना को पुरजोर तरीके खारिज करते हुए अमेरिका और यूरोपीय संघ के रूस के साथ जारी व्यापारिक संबंधों की ओर ध्यान दिलाते हुए दोहरे मानदंड अपनाने की बात कही है.

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Trump Tarrif: US President Donald Trump again warned that he will increase tariffs on India in the next 24 hours.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group