Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UGC NET Exam Cancel: यूजीसी-नेट की तीन विषयों की फिर से सितंबर में होगी परीक्षा, एनटीए ने यह बताई वजह?
    Breaking News

    UGC NET Exam Cancel: यूजीसी-नेट की तीन विषयों की फिर से सितंबर में होगी परीक्षा, एनटीए ने यह बताई वजह?

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)ने जून में आयोजित यूजीसी-नीट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा रविवार को दोबारा कराने की घोषणा की। एनटीए ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है। एजेंसी ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा नौ सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि वाणिज्य विषय की परीक्षा उसी दिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।

    एनटीए ने बताया कि समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने कनिष्ठ अनुसंधान छात्रवृत्ति (जेआरएफ), सहायक प्राध्यापक के तौर पर पात्रता और पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 87 विषयों में 22 से 30 जून के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2026 आयोजित की थी। एनटीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसे इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायतें मिली थीं और इन मुद्दों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी।

    JSSC CGL: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर, भारी आक्रोश, बोले: कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर हैं, सरकार का यह फरमान तुगलकी है…

    एजेंसी ने बताया कि समिति को तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की विसंगतियां मिलीं जिनमें तथ्यात्मक, मुद्रण और अनुवाद संबंधी गलतियां शामिल थीं। इनमें मशहूर विद्वानों के नामों की गलत वर्तनी, किताबों के गलत नाम, सवालों की भाषा में गलतियां, व्याकरण की गलतियां, लिंग और वचन के मेल में गलतियां, विराम चिह्नों की गलतियां और स्थापित कॉन्सेप्ट्स के लिए गैर-मानक शब्द शामिल थे। साथ ही, पहले पूछे जा चुके कई सवालों को भी दोहराया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया कि समिति ने निष्पक्ष और त्रुटि-मुक्त परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया है। एनटीए ने कहा कि जिन 84 विषयों के लिए चुनौती दिये गए प्रश्नों की ‘उत्तर कुंजी’ आज ही जारी की गई है, उनके नतीजे तय समय-सारणी के अनुसार घोषित किए जाएंगे।

    Jamshedpur: गोलमुरी में आकाशदीप प्लाजा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक जख्मी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    UGC NET Exam Cancel: Three subjects of UGC-NET exams will be held again in September UGC NET Exam Cancel: यूजीसी-नेट की तीन विषयों की फिर से सितंबर में होगी परीक्षा why did NTA announce this? एनटीए ने यह बताई वजह?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC CGL: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर, भारी आक्रोश, बोले: कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर हैं, सरकार का यह फरमान तुगलकी है…

    August 18, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में आकाशदीप प्लाजा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक जख्मी

    August 18, 2026

    Saraikela: चांडिल गोलचक्कर का पुराना रास्ता बंद, अब नए आरओबी से होगा वाहनों का परिचालन

    August 18, 2026
    Recent Post

    JSSC CGL: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर, भारी आक्रोश, बोले: कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर हैं, सरकार का यह फरमान तुगलकी है…

    August 18, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में आकाशदीप प्लाजा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, चालक जख्मी

    August 18, 2026

    Saraikela: चांडिल गोलचक्कर का पुराना रास्ता बंद, अब नए आरओबी से होगा वाहनों का परिचालन

    August 18, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाएं रद्द करने के CM की घोषणा के बाद छात्रों ने मनाया जश्न, आज आंदोलन वापस लेने की हो सकती है घोषणा

    August 18, 2026

    TATA Sons AGM: रतन टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधित्व पर गतिरोध बरकरार, टाटा संस की आज होने वाली आम बैठक पर सस्पेंस कायम

    August 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group