Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मानसून के दौरान संरक्षित रेल परिचालन की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की सतर्क पहल
    Breaking News

    मानसून के दौरान संरक्षित रेल परिचालन की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की सतर्क पहल

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर –

    मानसून का आगमन जहाँ एक ओर वातावरण को शीतलता और ताजगी से भर देता है, वहीं रेलवे जैसे विशाल नेटवर्क के लिए यह कई चुनौतियाँ भी साथ लाता है । रेल पटरियों पर जलभराव, सिग्नल प्रणाली में नमी प्रवेश, बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसी समस्याएँ मानसून में सामान्य हैं, जो रेल संचालन को प्रभावित कर सकती हैं ।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी) विभाग विशेष सावधानियों के साथ मानसून के दौरान भी रेल परिचालन को संरक्षित, समयबद्ध एवं निर्बाध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।

    जलभराव से सुरक्षा के उपाय

    रेलवे स्टेशनों के प्वाइंट एवं ट्रैक सर्किट क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को रोकने हेतु यार्डों की जल निकासी प्रणाली की सफाई कराई गई है । मानसून से पहले ही सभी सुधारात्मक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं । साथ ही, आकाशीय बिजली से बचाव के लिए कई स्टेशनों पर सेल्फ-रिस्टोरिंग PPTC फ्यूज लगाए गए हैं, जिससे उपकरणों की सुरक्षा और संचालन की विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके ।

    Railway: प्रयागराज जंक्शन पर रेलकर्मी की हत्या, RPF जवान को भी किया जख्मी, हमले के बाद आरोपी ने पूर्वा एक्सप्रेस के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या

    सिग्नल प्रणाली की नमी से रक्षा

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सभी सिग्नल पोस्ट की जाँच कर उनके अंदर पानी या नमी के रिसाव की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया गया है । सिग्नल इकाइयों को विशेष गैस्केट और सीलिंग से सुरक्षित किया गया है । सिग्नल लैंपों के प्रत्येक छिद्र को बंद कर पूरी प्रणाली को मौसमरोधी बनाया गया है

    ।Supreme Dicision: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन जारी रहेगा, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड को भी पहचान पत्र माना जाये

    रिले रूम एवं उपकरण कक्षों की मरम्मत
    रिले रूम, बैटरी रूम और पैनल रूम की छतों की सफाई कर पानी जमा होने की स्थिति से बचाव किया गया है । क्षतिग्रस्त खिड़कियाँ, दरवाजे और छतों की मरम्मत समय रहते की गई है । ड्रेनेज पाइपों को भी साफ कर किसी भी तरह की रुकावट को दूर किया गया है । लोकेशन बॉक्सों की भी गहन जांच कर आवश्यक मरम्मत की गई है ।

    Saraikela Kharsawan News :उपायुक्त ने किया कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण, दिए शिक्षण सुधार के निर्देश

    बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपाय
    मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति में संभावित व्यवधान को ध्यान में रखते हुए स्टैंडबाय पावर सप्लाई की व्यवस्था की गई है । जहाँ कहीं भी बिजली आपूर्ति में अनियमितता पाई गई, वहाँ जेनेरेटर सेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि बैटरी निरंतर चार्ज हो सकें और सिग्नलिंग व्यवस्था सुचारु बनी रहे ।

    Sravni Mela: देवघर में महीनेभर चलने वाले श्रावणी मेला का हुआ शुभारंभ, दुम्मा कांवरिया पथ पर राज्य के पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन, 35-40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    केबल और उपकरणों की सतत निगरानी
    पुराने या क्षतिग्रस्त केबलों को मानसून से पहले ही बदला गया है। सभी जंक्शन बॉक्स, लोकेशन बॉक्स तथा सिग्नल पोस्ट में केबल की इंसुलेशन जांच की गई है और अर्थ फॉल्ट को दूर किया गया है । सभी महत्वपूर्ण उपकरण जैसे ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, आईपीएस, एक्सल काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आदि पर उचित अर्थिंग की गई है और उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की गई है ।

    Tatanagar: आदित्यपुर और गम्हरिया में मेगा ब्लॉक के कारण 15 जुलाई से 2 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, देखें ट्रेनों की लिस्ट

    निरंतर समीक्षा और सुधार की व्यवस्था
    जोनल मुख्यालय स्तर पर सभी विभागों के अधिकारी और पर्यवेक्षक प्रतिदिन पर फेलियर की समीक्षा करते हैं और आवश्यक सुधारात्मक सुझाव प्रदान करते हैं । इन सुझावों का पालन कर्मचारीगण पूरी तत्परता से करते हैं, जिससे संपूर्ण प्रणाली की दक्षता और विश्वसनीयता बनी रहती है ।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग मानसून की कठिन परिस्थितियों में भी रेल संचालन को संरक्षित और प्रभावी बनाए रखने के लिए अत्यंत गंभीर और सजग है । इन पूर्व तैयारियों और सावधानियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रीगण किसी भी प्रकार की असुविधा के बिना अपनी यात्रा पूरी कर सकें ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Indian railway safety rainy season railway alert signal maintenance railway India South East Central Railway monsoon मानसून में सिग्नलिंग व्यवस्था मानसून रेल सुरक्षा उपाय रेल संचालन सुरक्षा रेलवे बिजली बैकअप रेलवे मानसून तैयारी रेलवे मानसून प्रबंधन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group