Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»हाथियों को बिजली लाइन से बचाने के लिए ऊंचे किये जायेंगे तार, वन्य जीवों की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता
    Breaking News

    हाथियों को बिजली लाइन से बचाने के लिए ऊंचे किये जायेंगे तार, वन्य जीवों की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता

    News DeskBy News DeskApril 3, 2025Updated:April 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर उठाये जायेंगे जरूरी कदम, डीसी की अध्यक्षता वाली बैठक में लिये गये कई निर्णय

    जमशेदपुर. वन्यजीवों, विशेष रूप से हाथियों पर बिजली पारेषण लाइनों और बुनियादी ढांचे के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बिजली संचरण तारों को ऊंचा करने और आवश्यक सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई. उक्त को लेकर राज्य सरकार के स्तर से जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं.

    बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि बिजली लाइनों के कारण वन्यजीवों को होने वाले खतरों को न्यूनतम किया जा सके. वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, जमशेदपुर, मानगो एवं घाटशिला विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे.

    उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे वन क्षेत्रों में पारेषण लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने, इंसुलेटेड केबल का उपयोग करने और बिजली के बुनियादी ढांचे को वन्यजीव अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं. इसके साथ ही, वन विभाग एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय से सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    बैठक के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई और निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें. समिति की समीक्षा बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

    एनएचएम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 14 अप्रैल को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र 

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत ANM-RCH, Staff Nurse- RCH, GNM-CHC NCD Clinic, Pharmacist-RBSK, Social Worker- RBSK, Ophthalmic Assistant पद पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु विज्ञापन के आलोक में चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर लिया गया है . डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के पश्चात सही पाए गये अभ्यर्थियों को दिनांक 14.04.2025 को सिद्वगोड़ा टाउन हॉल में पूर्वाहन 10.30 बजे से नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा .

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    Nutritional Counselor – MTC का Revised मेधा सूची एवं रोस्टर अनुसार चयनित, प्रतीक्षा सूची www.jamshedpur.nic.in पर दिनांक 03.04.25 को अपलोड किया गया है . चयनित अभ्यर्थियों का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के पश्चात नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    safety of wild animals will be a priority Wires will be raised to protect elephants from electric shock
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group