Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»KIIT से 159 छात्र Nepal लौटे, अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया, बोले-सुरक्षा कर्मियों ने विवि प्रशासन की मौजूदगी में पीटा
    Breaking News

    KIIT से 159 छात्र Nepal लौटे, अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया, बोले-सुरक्षा कर्मियों ने विवि प्रशासन की मौजूदगी में पीटा

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Raxoul. ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाल की एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने और कॉलेज प्रशासन की ओर से नेपाली छात्रों को छात्रावास खाली करने का आदेश दिए जाने के कुछ दिन बाद 159 छात्र रक्सौल सीमा के रास्ते नेपाल वापस आ गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. परसा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी सुमन कुमार कार्की ने बताया कि रक्सौल सीमा से बृहस्पतिवार शाम तक 159 नेपाली छात्र वापस लौटे.

    छात्रावास के कमरे में मृत मिली थी छात्रा
    ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) की तृतीय वर्ष की छात्रा प्रकृति लम्साल (20) ने 16 फरवरी को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था. ओडिशा के KIIT में नेपाल के लगभग 1,000 छात्र पढ़ते हैं. नेपाल लौटे छात्रों के एक समूह ने कहा कि कॉलेज के छात्रावास में नेपाली छात्रा की मौत के बाद उनके साथ “अमानवीय व्यवहार” किया गया.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    सुरक्षा कर्मियों ने पिटाई की, छात्रावास खाली कराया
    छात्रों ने कहा कि प्रकृति लम्साल की रहस्यमयी मौत के बाद, हमारे साथ दुर्व्यवहार व अमानवीय व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में सुरक्षा कर्मियों ने हमारी पिटाई की और हमें तुरंत छात्रावास खाली करने को कहा. छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद वे कॉलेज लौटने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद पढ़ाई के लिए कोई सुरक्षित और अनुकूल माहौल नहीं था. उन्होंने कहा कि प्रकृति लम्साल की मौत की उचित जांच होनी चाहिए और पीड़ित छात्रों को न्याय मिलना चाहिए.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    नेपाल की विदेश मंत्री ने यह किया था दावा
    नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने बृहस्पतिवार को बताया था कि सरकार ने नेपाली छात्रा की मौत से उत्पन्न मुद्दे को राजनयिकों के माध्यमों से सुलझा लिया है.देउबा ने ओमान से आने के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नेपाल सरकार ने ओडिशा स्थित केआईआईटी में नेपाली छात्रा की मौत से जुड़ी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इसे राजनयिक माध्यमों से हल कर लिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    159 students from KIIT returned to Nepal accused of inhuman treatment said- security personnel beat them in the presence of university administration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group