Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»झारखंड के कई स्कूलों में आरटीई के तहत नामांकन में बच्चों का इंटरव्यू लेकर नामांकन टालने का प्रयास किया जा रहा हैं : अजय राय
Headlines

झारखंड के कई स्कूलों में आरटीई के तहत नामांकन में बच्चों का इंटरव्यू लेकर नामांकन टालने का प्रयास किया जा रहा हैं : अजय राय

News DeskBy News DeskAugust 19, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई ) के अंतर्गत वर्ष 2023 – 24 में निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा के 25% स्थान पर नामांकन हेतु रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से विज्ञापन निकालकर नामांकन के लिए अपील की जा रही है।

इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी विज्ञापन में स्कूलों की सूची के साथ झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन कैंप लगाकर बीपीएल एवं अभीवंचित वर्ग के बच्चों का नामांकन आरटीई के तहत सुनिश्चित हो यह प्रयास करेगा।

इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया को सरल करना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है तथा इसको लेकर कैम्प के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने की जरूरत है ताकि समय पर अभिभावक जानकारी लेकर अपने बच्चों का नामांकन आरटीई के तहत करा सके ।

Jamshedpur: 558वें प्रकाश पर्व पर सोनारी से साकची तक गूंजे गुरु नानक के जयकारे, निकला नगर कीर्तन

अजय राय ने कहा कि आज कल कई स्कूलों ने आरटीई के तहत होने वाले नामांकन में बच्चों का इंटरव्यू लेकर जानबूझकर नामांकन टालने का भी काम कर रहे हैं जो सही नहीं है और इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही अजय राय ने शिक्षा विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि इस्कूल एवं विभाग के गठजोड़ के कारण आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।

वही अजय राय ने कहा कि कई स्कूलों ने प्रारंभिक कक्षाओं की संख्या घटा दी है जिससे कम से कम बच्चे उनके स्कूलों में नामांकन ले सके और यह गोरखधंधा राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में चल रहा हैl
अजय राय ने बताया कि जल्द ही संघ की ओर से जगह और तिथि सुनिश्चित कर कैम्प लगाया जाएगा।

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: 558वें प्रकाश पर्व पर सोनारी से साकची तक गूंजे गुरु नानक के जयकारे, निकला नगर कीर्तन

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur: 558वें प्रकाश पर्व पर सोनारी से साकची तक गूंजे गुरु नानक के जयकारे, निकला नगर कीर्तन

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन के शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group