Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : युवक की हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur : युवक की हत्या मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह के गदड़ा में आशु केवट (22) नामक युवक की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गदड़ा बिहारी टोला का रहने वाला सूरज जायसवाल और उसका भाई शुभम जायसवाल शामिल है.

    मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि मामूली विवाद में दोनों भाइयों ने मिलकर आशु केवट की हत्या कर दी थी. वहीं, उसके साथी भोला पूर्ति उर्फ नायडू पर भी चाकू से हमला किया था. घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे. बाद में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    सिटी एसपी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात सूरज जायसवाल बाहर से घर लौट रहा था. तभी उसने देखा कि आशु केवट और भोला पूर्ति ट्रांसफार्मर से बिजली का फेज चेंज कर रहे है. यह देख सूरज ने उन्हें लाइन कटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इतने में सूरज का छोटा भाई शुभम वहां चाकू लेकर पहुंचा और दोनों ने मिलकर आशु केवट की छाती पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव करने आये भोला पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे दोनों जख्मी हो गए.

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया. वहां से आशु को रिम्स भेज दिया गया, जहां इलाज के क्रम में 31 अक्टूबर की सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छापामारी दल में थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, एसआई रविन्द्र सिंह, अरुण कुमार महतो समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur police murder
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026

    Jharkhand Crime: ₹5 लाख के इनामी झांगुर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्यों ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, एक एसएलआर राइफल समेत दो स्वचालित हथियार बरामद

    May 31, 2026

    Novel Tata: नोएल टाटा बोले- ट्रेंट विकास के शुरुआती चरण में, राजस्व में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करेंगे

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group