Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Incident in Delhi: कोचिंग सेंटर में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहीं दो छात्राओं की मौत, एक लापता
Crime

Incident in Delhi: कोचिंग सेंटर में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहीं दो छात्राओं की मौत, एक लापता

News DeskBy News DeskJuly 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्राओं की मौत हो गयी जबकि एक अन्य छात्र का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अनुसार, शाम करीब सात बजे ‘राव आईएएस स्टडी सेंटर’ नामक कोचिंग से जलभराव की सूचना मिली.

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें शाम सात बजे एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने की सूचना मिली. कॉल करने वाले ने बताया कि वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि पूरा बेसमेंट पानी से कैसे भर गया. ऐसा लग रहा है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भर गया, जिसकी वजह से कुछ लोग अंदर फंस गए.

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. बेसमेंट में पानी भरा हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के दौरान दो छात्राओं के शव घटनास्थल से बरामद किए गए. हालांकि, एक विद्यार्थी अब भी लापता है. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है.

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को इस घटना की जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह घटना कैसे घटी, इसकी जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बेसमेंट में एक पुस्तकालय था जहां कई विद्यार्थी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि अचानक बेसमेंट में पानी भरने लगा जिसके कारण फंसे हुए विद्यार्थियों को बाहर निकालने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल किया गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026
Recent Post

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group