Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:भाजपा ने झोंकी ताकत, प्रत्याशियों पर संशय बरकरार, कांग्रेसियों के हौसले बुलंद
    Breaking News

    Jamshedpur:भाजपा ने झोंकी ताकत, प्रत्याशियों पर संशय बरकरार, कांग्रेसियों के हौसले बुलंद

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। विधानसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.जमशेदपुर में लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा चल रहा है.

    शुक्रवार (2 अगस्त) को प्रदेश के सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा और शनिवार(3 अगस्त) को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जमशेदपुर भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के महामंत्र दिए और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की.

    वहीं भाजपा के बड़े नेता जमशेदपुर प्रवास के दौरान मीडिया द्वारा भाजपा का मुख्यमंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम पुछने पर जवाब देने से बचते नजर आए.

    मतलब साफ है कि भाजपा या एनडीए का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका जवाब भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी के पास भी नहीं है.

    वहीं जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा से कौन प्रत्याशी होगा इसको लेकर भी संशय बरकरार है. यही कारण है कि भाजपा कार्यक्रताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए हिमंत विश्वा सरमा और संजय सेठ जैसे बुसटर डोज की जरुरत पड़ रही है.

    लोकसभा में कोल्हान के एक और संथाल में दो सीट बुरी तरह हारने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं के हौसले थोड़े पस्त हुए है. इस बात को पार्टी के वरीय नेता भी दबी जुबान से स्वीकार कर रहे है.

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    वहीं दुसरी ओर इंडिया गठबंधन को जैसे इस जीत से संजीवनी बुटी मिल गई है. इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं. उन्हें पता है कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा और किस विधानसभा से कौन प्रत्याशी होगा.

    उन्हें पता है की जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार और पश्चिमी से बन्ना गुप्ता इंडिया गठबंधन व कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. वहीं हेंमत सोरेन मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

    इसलिए वे विधानसभा चुनाव में दुगने उत्साह से भिड़े हुए है उनका एक ही लक्ष्य है इस बार पहले से भी ज्यादा सीटें हासिल करना.

    वहीं जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय के रविवार को जदयू में शामिल होने के बाद अचानक से झारखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने के संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि जदयू, एनडीए का घटक दल है और जदयू की वैशाखी पर मोदी सरकार टिकी हुई है, बावजूद इसके झारखंड में जदयू का कोई बड़ा जनाधार नहीं है और ना ही पार्टी झारखंड में बहुत एक्टिव ही है.

    ऐसे में भाजपा पर निर्भर करेगा की वो आजसू और जदयू के साथ किस स्तर पर सीट शेयर करेगी. अभी तक आजसू द्वारा पांच से सात सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा है, अब यदि जदयू द्वारा भी सीट शेयरिंग के लिए भाजपा पर दबाव बनाया जाता है तो देखनी वाली बात होगी की भाजपा द्वारा कितना सीट जदयू को दिया जाता है.

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    राजनीतिक जानकारों द्वारा यह कयास लगाया जा रहा है कि सरयू राय चुंकि वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक है अब जबकि वो जदयू में शामिल हो गए है तो इस सीट पर जदयू का दावा बनता है यदि भाजपा इस पर तैयार नहीं होती है. वैसी स्थिति में जदयू जमशेदपुर पश्चिमी सीट के लिए दबाव बना सकती है.

    विधानसभा चुनाव क्या समीकरण बनता है यह तो भविष्य की बात है.

    धर्मेंद्र

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp ne bidhan sabha chunav se purb jhoki takat bjp ke prataisi ke naam per sansay congress ke hosle buland Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group