Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Dumka News : प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर में मिड डे मील में गिरी थी छिपकली, विषाक्त भोजन खाने से खाने से 47 बच्चों की बिगड़ गयी तबीयत
Headlines

Dumka News : प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर में मिड डे मील में गिरी थी छिपकली, विषाक्त भोजन खाने से खाने से 47 बच्चों की बिगड़ गयी तबीयत

News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dumka. दुमका जिले में प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर के 47 बच्चों की तबीयत मिड डे मील खाने से बिगड़ गयी. छिपकली गिरने से भोजन विषाक्त हो गया था. विद्यालय में 12वीं तक पढ़ाई होती है. मध्याह्न भोजन की व्यवस्था आठवीं तक के बच्चों के लिए होती है, लिहाजा बीमार पड़नेवाले सभी बच्चे आठवीं तक के ही थे. बताया जा रहा कि खाना परोसते हुए देखा गया था कि भोजन में छिपकली गिरी है. तब तक दर्जनों बच्चों ने भोजन कर लिया था. बाद में बच्चों के भोजन को फेंकवाया गया. अभिभावक जॉन मरांडी ने बताया कि भोजन में छिपकली गिरी थी. उसी भोजन को बच्चों के बीच परोसा गया. बच्चों ने जैसे-जैसे खाना खाया, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

छोटे-छोटे बच्चों को पहले उल्टी होने लगी. कुछ बच्चों के पेट व गला में दर्द होने लगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 47 बच्चों का इलाज किया गया. सभी बच्चे अभी अंडर कंट्रोल में है, कुछ बच्चों को चिकित्सक के देख रेख में रखा गया है, बाकी सभी बच्चों को एंबुलेंस से घर पहुंचाया जा रहा है. अभिभावकों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में बच्चों के पास विद्यालय के शिक्षकों को अस्पताल में होना चाहिए था लेकिन नहीं दिखे. इधर, डीएसइ आशीष कुमार हेम्ब्रम ने बताया कि एक जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच करायी जायेगी. दोषी पाये गये शिक्षकों व रसोइया के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसकी सूचना पाकर पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी भी मसलिया सीएचसी पहुंची. बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बात की.

JAMSHEDPUR: रेल दुर्घटना में जान बचाने का हुनर सीखेंगे लोको पायलट, सिविल डिफेंस ने दिया प्रशिक्षण

JAMSHEDPUR NEWS: अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR: रेल दुर्घटना में जान बचाने का हुनर सीखेंगे लोको पायलट, सिविल डिफेंस ने दिया प्रशिक्षण

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :साइबर अपराध पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

November 10, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR: रेल दुर्घटना में जान बचाने का हुनर सीखेंगे लोको पायलट, सिविल डिफेंस ने दिया प्रशिक्षण

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर भव्य महाप्रसाद, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :साइबर अपराध पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

November 10, 2026

CISCE Board परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी,12वीं की नौ फरवरी से होंगी शुरू

November 10, 2026

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू ने परिवार संग की गोवर्धन पूजा, रघुवर दास भी रहे मौजूद

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group