Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में प्रशासन के रूख पर हाई कोर्ट ने जतायी निराशा
    Headlines

    झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में प्रशासन के रूख पर हाई कोर्ट ने जतायी निराशा

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य के डीसी द्वारा संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं होने की गलत जानकारी दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. साहिबगंज में चार बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात कही गई है लेकिन देवघर डीसी ने किसी भी तरह के घुसपैठ होने से इनकार किया है. दूसरी ओर केंद्र सरकार कह रही है कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने प्रवेश किया है, जिससे वहां किसी खास समुदाय की आबादी बढ़ गई है.

    गलत जानकारी देने के लिए कोर्ट डीसी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई भी शुरू कर सकती थी लेकिन कोर्ट का मकसद संथालपरगना में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के माध्यम से बांग्लादेशियों का घुसपैठ हो रहा है या नहीं इसकी सही जानकारी प्राप्त करना है और यदि बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना में प्रवेश पा रहे हैं, तो उसकी रोकथाम जरूरी है.

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    सुनवाई के दौरान वर्चुअली रूप से हाई कोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई से जुड़े सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता ने मौखिक कहा कि केंद्र सरकार के गृह सचिव एवं झारखंड के मुख्य सचिव मिलकर संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच को लेकर हाई पावर कमेटी बनाने के संबंध में निर्णय लेंगे. इस हाई पावर कमेटी में कौन-कौन होंगे, इस पर भी यह दोनों सरकार के वरिष्ठ अधिकारी निर्णय लेंगे. हाई पावर कमेटी के संबंध में लिए गए निर्णय को केंद्र सरकार शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल करेगी. मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी.

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    हाई कोर्ट की खंडपीठ ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के संथाल परगना में अवैध प्रवेश को लेकर दानियल दानिश की जनहित याचिका पर सुनवाई की. हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से शपथ दाखिल कर कहा गया है कि एनआरसी के माध्यम से संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जा सकता है. संथाल परगना में ट्राइबल की आबादी 42 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत हो गई है. पाकुड़ एवं साहिबगंज में वर्ष 2011 तक मुस्लिम समुदाय की आबादी करीब 35 प्रतिशत बढ़ गई है. वहीं, पूरे संथाल परगना में मुस्लिम समुदाय की आबादी वर्ष 2011 तक 13 प्रतिशत बढ़ गई है. संविधान के तहत केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पावर दिया है कि वह देखे कि दूसरे देश के सिटिजन ना बसे. इसे लेकर राज्य सरकार के कमेटी भी बनी हुई है. घुसपैठ रोकने के विषय पर राज्य सरकार को मदद देने के लिए केंद्र सरकार तैयार है. बीएसएफ द्वारा दूसरे देश के घुसपैठिए को रोकने के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The High Court expressed disappointment over the administration's attitude in the case of Bangladeshi intruders in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026

    Monsoon: राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में, 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

    August 7, 2026

    Indian Super League: Tata Steel के मालिकाना हक वाले JFC को ISL से हटने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए 12 अगस्त तक का मिला समय

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group