Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur/Saraikela Politics: भाजपा नेता बास्को बेसरा का पार्टी से इस्तीफा, सीएम हेमंत सोरेन से मिले, लड़ सकते हैं चुनाव
    Breaking News

    Jamshedpur/Saraikela Politics: भाजपा नेता बास्को बेसरा का पार्टी से इस्तीफा, सीएम हेमंत सोरेन से मिले, लड़ सकते हैं चुनाव

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela.भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आने के साथ ही भाजपा नेताओं का पार्टी से इस्तीफा शुरू हो गया है. सरायकेला खरसावां जिला भाजपा के कद्दावर नेता गणेश महाली ने भाजपा के सभी पदों के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव को भेज दिया है.

    सरायकेला-खरसावां के भाजपा नेता बास्को बेसरा ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है. इस्तीफा देने के बाद बास्को बेसरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है.

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    इधर गणेश महाली ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि भाजपा अब पहली जैसी पार्टी नहीं रह गयी है. पार्टी में विगत 25 वर्षो से तन मन धन के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम किया. पार्टी में जमीनी व समर्पित कार्यकर्ताओं के बजाय बाहरी लोगों की मनमानी ज्यादा चल रही है.उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी पीड़ा व्यक्त की.

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    श्री महाली ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन से बातचीत हो गयी है. झामुमो में शामिल हो रहा हूं. पार्टी जो दायित्व देगी, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के सीट बंटवारे में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने खुद सहित तीन सीटें अपने चेहतों को देने काम किया है. चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने के बाद सरायकेला सीट छोड़ दी. सरायकेला छोड़कर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता प्रारंभ की. वहां से उन्हें टिकट मिलना लगभग तय हो गया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी सहमत थे. लेकिन चंपाई सोरेन ने दिल्ली जाकर खरसावां सीट भी उनके चहेते को दिला दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp neta basco besara ka istifa Jharkhand jmm se lar sakte hai chunav जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026
    Recent Post

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    School/College Closed: राजकीय शोक के कारण झारखंड में 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group