Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»GOLD Price Hike: सोना पहली बार रिकॉर्ड 80500 रुपये के पार, चांदी एक लाख के करीब, लगातार चार दिन में 2000 महंगा हुआ सोना
    Headlines

    GOLD Price Hike: सोना पहली बार रिकॉर्ड 80500 रुपये के पार, चांदी एक लाख के करीब, लगातार चार दिन में 2000 महंगा हुआ सोना

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.इस त्योहारी सीजन में दीपावली से पहले सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है. लगातार चार दिन की तेजी से सोना की कीमत दिल्ली सर्राफा बाजार में पहली बार 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 750 रुपये बढ़ कर 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी. सोना के अनुसार चांदी के भाव में भी जबर्दस्त उछाल आया है और यह5,000 रुपये प्रति किलोग्राम उछल कर एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गयी है.

    इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 750 रुपये चढ़कर 80,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. शुक्रवार को यह 79,500 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी ~5000 हुई महंगी : लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज करते हुए चांदी की कीमत 5,000 रुपये की तेजी के साथ 99,500 रुपए प्रति किलोग्राम की नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी, जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 94,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी बाजार में जारी तेजी का रुख मुख्य रूप से औद्योगिक मांग और सोने की तेजी से प्रेरित है. चांदी की तेजी मजबूत दिख रही है. उन्होंने कहा कि निवेशक गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखते रहेंगे, जिससे आने वाले सत्रों में चांदी को अच्छा समर्थन मिलेगा. सर्राफा व्यापारियों ने सोने की कीमतों में उछाल का श्रेय त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी में आयी तेजी को दिया, जिससे पीली धातु की कीमतों में तेजी को समर्थन मिला. इसके अलावा विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख तथा शेयर बाजारों में गिरावट से भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है.

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gold becomes costlier by Rs 2000 in four consecutive days GOLD Price Hike: Gold crosses record Rs 80500 for the first time silver nears Rs 1 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: चांडिल-टाटानगर सेक्शन में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर CM हेमंत सोरेन ने रेलवे और केंद्र सरकार पर उठाये गंभीर सवाल

    May 4, 2026

    Today Election Result Day: प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज

    May 4, 2026

    Jamshedpur: मोबाइल की रौशनी में प्रसव कराया, सहिया और शिशु की गयी जान, विधायक ने हेल्थ सिस्टम पर उठाये सवाल?

    May 4, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 36-सदस्यीय समिति गठित की, केशव महतो कमलेश समेत जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया

    May 4, 2026

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group