Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Kalpna Big Allocation: कल्पना सोरेन का आरोप, भाजपा की ‘साजिश’ के तहत समय से पहले कराए जा रहे चुनाव, ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का समय घटाया, निर्वाचन आयोग बोला, आरोप ‘बेबुनियाद और तथ्यों से परे’
    Elections

    Kalpna Big Allocation: कल्पना सोरेन का आरोप, भाजपा की ‘साजिश’ के तहत समय से पहले कराए जा रहे चुनाव, ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का समय घटाया, निर्वाचन आयोग बोला, आरोप ‘बेबुनियाद और तथ्यों से परे’

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव तय समय से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ के तहत कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मतदान समय में अंतर और मतदान पिछले चुनाव में पांच से घटाकर इस बार दो चरण में करवाए जाने पर भी सवाल उठाए. कल्पना ने गिरिडीह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा निर्वाचन एजेंसियों पर अपना प्रभाव मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा, ‘राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जा रहे हैं जबकि महाराष्ट्र में समय पर हो रहा है.

    झारखंड को अप्रत्याशित रूप से शामिल किया गया. दिलचस्प बात है कि चुनाव पारंपरिक रूप से पांच चरण में होते थे जो अब महज दो चरण में कराए जा रहे हैं, सभी भाजपा की साजिश के तहत हो रहा है.’कल्पना ने शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय एक घंटा कम करने के फैसले की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस बदलाव से ग्रामीण मतदाताओं के मतदान में बाधा उत्पन्न होगी खासतौर पर गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं के लिए मुश्किल होंगी जो आमतौर पर हेमंत सोरेन का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, ‘ ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय एक घंटा कम कर दिया गया है. कई ग्रामीण मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने में चुनौती का सामना करते हैं. यह गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश है जो हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं.’

    Jharkhand: चोरी की सूचना पर AK-47 से मिसफायर, बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी गोली

    निर्वाचन आयोग ने आरोपों को किया खारिज

    Jamshedpur: राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ पर उठाये सवाल? बोले- पीछे नहीं, सामने से मारी गई गोली

    इस बीच, निर्वाचन आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय घटाने को लेकर झामुमो द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह ‘बेबुनियाद और तथ्यों से परे’ है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्य में 29,562 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिनमें से 24,520 ग्रामीण इलाकों में और 5,042 शहरी क्षेत्र में अवस्थित हैं. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 23,539 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा सिवाय 981 नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के.’’ उन्होंने रेखांकित किया कि 2014 विधानसभा चुनाव में 89 प्रतिशत(22,132) मतदान केंद्रों पर और 2019 के चुनाव में 63 प्रतिशत (18,555) केंद्रों पर सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था. सीईओ ने कहा, ‘इस बार, आयोग के विशेष प्रयासों के कारण केवल तीन प्रतिशत (981) मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान का समय चाहे जो भी हो, कतार में लगे सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission said Kalpna Big Allocation: Kalpana Soren alleges that elections are being held before time as part of BJP's 'conspiracy' the allegations are 'baseless and beyond facts' voting time reduced in rural areas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: चोरी की सूचना पर AK-47 से मिसफायर, बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी गोली

    July 9, 2026

    Jamshedpur: राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ पर उठाये सवाल? बोले- पीछे नहीं, सामने से मारी गई गोली

    July 9, 2026

    Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सामूहिक दुष्कर्म मामले में 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

    July 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: चोरी की सूचना पर AK-47 से मिसफायर, बिल्डर के बॉडीगार्ड को लगी गोली

    July 9, 2026

    Jamshedpur: राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे के परिजनों ने पुलिस मुठभेड़ पर उठाये सवाल? बोले- पीछे नहीं, सामने से मारी गई गोली

    July 9, 2026

    Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सामूहिक दुष्कर्म मामले में 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

    July 9, 2026

    Jamshedpur: साकची गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने के बाद तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा

    July 9, 2026

    Railway: ट्रेन में सुहागरात वाली सजावट पर TTE सस्पेंड, डेकोरेटर पर केस दर्ज, शादी के बाद ट्रेन में सफ़र कर रहे थे नवदंपति, वीडियो वायरल होने पर रेल मंत्रालय ने की कार्रवाई

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group