Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Train derailment in Deoghar:खुला रह गया फाटक, ट्रक से टकराकर पटरी से उतरी झाझा-बर्धमान ट्रेन, कोई हताहत नहीं, कई ट्रेनें फंसीं, जांच के आदेश
    Breaking News

    Train derailment in Deoghar:खुला रह गया फाटक, ट्रक से टकराकर पटरी से उतरी झाझा-बर्धमान ट्रेन, कोई हताहत नहीं, कई ट्रेनें फंसीं, जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     

     

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    Deoghar. देवघर जिले में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से रेलगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया. हालांकि, दोपहर करीब दो बजे मधुपुर-जसीडीह खंड पर रोहिणी नवाडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

    एक अधिकारी ने बताया कि रेलगाड़ी बिहार के झाझा से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जंक्शन जा रही थी, जब एसबेस्टस से भरा ट्रक उससे टकराया. पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया, गेटमैन जब रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे पार करने की कोशिश की और ट्रेन से टकरा गया.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    टक्कर से ट्रेन के पहले डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतर गए. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मित्रा के मुताबिक, डिब्बे को क्रेन की मदद से उठाने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मार्ग पर सामान्य रेल परिचालन जल्द बहाल कर लिया जाएगा.
    घटना के बाद से मधुपुर-जसीडीह रेल खंड बाधित होने से कई ट्रेनें जहां-तहां रुकी हुई है. क्षतिग्रस्त ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम जारी है. रेलवे ट्रैक से ट्रक का मलवा हटाने और इंजन को पटरी पर लाने के बाद रेल परिचालन के सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है.
    रेलवे फाटक के खुले रहने की जांच रेल प्रशासन करा रहा है. बताया जाता है कि ट्रेन आने का सिग्नल होने के बाद भी रेलवे गेट खुला रह गया और यही हादसे का कारण बना. घटना के कारणों की मानवीय व तकनीकी जांच करायी जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jhajha bardhaman train truck se takrakar patri se utari Train utari patri se
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group