Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Cm Hemant Visit Chandil: चांडिल में सीएम हेमंत ने झामुमो प्रत्याशी सविता महतो के समर्थन में की जनसभा, बोले सरकार बनी, तो हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे
    Elections

    Cm Hemant Visit Chandil: चांडिल में सीएम हेमंत ने झामुमो प्रत्याशी सविता महतो के समर्थन में की जनसभा, बोले सरकार बनी, तो हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil.विधानसभा चुनाव 2024 में हार के बाद भाजपा और आजसू पार्टी राज्य में कहीं दिखायी नहीं देंगी. आजसू पार्टी के लोग चूल्हा प्रमुख की बैठक करते हैं, जबकि हम चूल्हा देंगे और रखवाली भी करेंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं. वे मंगलवार को चांडिल के गांगूडीह मैदान में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो की जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

    श्री सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार में पदाधिकारी पंचायतों में जाकर काम कर रहे हैं. आने वाले समय में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि कार्य पदाधिकारी घर-घर जाकर करेंगे. गांव मजबूत होगा, तो प्रखंड और फिर राज्य मजबूत होगा. हमारी सरकार बनी, तो हर गरीब को सालाना एक लाख रुपये देंगे. आगामी 5 साल में हमारे लोगों को इतना मजबूत करेंगे कि झारखंड में मामा, चाचा, काका किसी को घुसने नहीं देंगे.
    उन्होंने कहा कि मुझ पर झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने का काम किया गया.

    झारखंड के खनिज संपदा को लूटने पर भाजपा की नजर है. झारखंड वीरों की धरती है. यहां के लोग डरते नहीं, डराते हैं. झामुमो शहीद निर्मल महतो, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पार्टी है, जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है. मेरे जेल जाने के बाद मेरी पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति में आयी. भाजपा के लोग कह रहे हैं कि राज्य को बंटी व बबली की सरकार चल रही है. भाजपा को मालूम होना चाहिए कि बंटी-बबली की फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी. झारखंड में भी बंटी-बबली की जोड़ी राज्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. सविता महतो को महिला समझकर पूरा विपक्ष पीछे पड़ा है. याद रखिए सविता महतो पर शहीद परिवार व गुरुजी का आशीर्वाद है. चूल्हा-चौका छोड़कर सविता महतो जनता की सेवा में लगी है. हमने पांच साल सरकार चलाकर जनता का विकास किया है.

    डबल इंजन की सरकार में लोग भात-भात करके मरे. हमने कोविड में एक भी लोग का मरने नहीं दिया. राज्य के बाहर फंसे लोगों को कोविड में घर तक सुरक्षित लाने के काम सरकार ने किया. ईचागढ़ से झामुमो प्रत्याशी सविता महतो ने कहा कि जनता सेवा का दूसरा मौका दे. हमारी सरकार ने बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी है. मंईयां सम्मान योजना हेमंत बाबू की देन है. हमारी सरकार बनती है, तो जनवरी से 25-25 सौ रुपये दिये जायेंगे. एनडीए के लोग शहीद परिवार को बाहरी कह रहे हैं. ये लोग शहीदों का सम्मान नहीं करते हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cm Hemant Visit Chandil: CM Hemant held a public meeting in Chandil in support of JMM candidate Savita Mahato every poor will be given one lakh rupees annually said if the government is formed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group