Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Babulal Marandi: बाबूलाल का हेमंत पर आरोप, गुरुजी की कसम खाकर हेमंत ने जनता को ठगा, वादा कर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, युवतियों को नहीं दिया सोने का सिक्का
    Elections

    Babulal Marandi: बाबूलाल का हेमंत पर आरोप, गुरुजी की कसम खाकर हेमंत ने जनता को ठगा, वादा कर युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, युवतियों को नहीं दिया सोने का सिक्का

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro.2019 में चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने युवाओं के लिए पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था. गुरुजी की कसम खाकर उन्होंने चुनावी वादा किया था. पांच साल बीतने के बाद भी उन्होंने चुनावी वादा पूरा नहीं किया. ये बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कही. बोकारो विधानसभा सीट से शुक्रवार को बिरंची नारायण के नॉमिनेशन में शामिल होने पहुंचे बाबूलाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इधर खराब मौसम के कारण पार्टी की आहूत चुनावी सभा नहीं हो सकी.

    बूलाल मरांडी ने आगे कहा कि नौकरी देने की बात तो दूर, पांच साल में जितनी परीक्षाएं हुई, सबका प्रश्न-पत्र लीक हो गया. युवा लगातार सड़क पर प्रदर्शन करते रहे. हाल ही में उत्पाद विभाग की बहाली में दर्जन से अधिक युवाओं की मौत हुई. श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की सबसे हास्यास्पद चीज तो यह है कि पहले बजट में पारित बेरोजगारी भत्ता देने की योजना अब तक लागू नहीं हुई. सिर्फ युवाओं को ही नहीं, बल्कि हर वर्ग को हेमंत सरकार ने ठगने का काम किया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवतियों को उनकी शादी में एक सोने का सिक्का देने की बात कही थी, लेकिन पांच साल में एक भी युवती को इसका लाभ नहीं मिला और ना ही बुजुर्ग व दिव्यांग को 2500 रुपये की पेंशन दी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कहा कि हेमंत सोरेन ने एक ही काम किया है, झारखंड को दोनों हाथ से लूटा है और लुटवाया है. बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार तो हो ही रहा है, हर ब्लॉक, अंचल व थाना में बिना पैसे का काम नहीं होता है. बालू, पत्थर और कोयला समेत सभी खनिज की लूटमारी हुई है. अफसर को वसूली कार्य में लगाया गया है. ट्रांसफर-पोस्टिंग का काम लगातार हुआ है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal Marandi: Babulal accuses Hemant did not give gold coin to the girls Hemant cheated the public by swearing on Guruji promised unemployment allowance to the youth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group